{"_id":"58c982ad4f1c1b4f7d32a4f3","slug":"up-board-highschool-and-intermediate-examinations-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आज से
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 15 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा देते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर विश्वविद्यालय, आईसीएसई व सीबीएसई की परीक्षा के बाद अब यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षाएं गुरुवार से शुरू होगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने नकल रोकने के लिए उड़नदस्तों की टीम बनाई है।
वहीं प्रशासनिक स्तर पर सभी सभी एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ व नायब तहसीलदारों को परीक्षा की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है। केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं। डीएम अनुज कुमार ने कहा है कि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा-2017 को नकलविहीन कराने के लिए कडे़ बंदोबस्त किए गए हैं। सभी एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ व नायब तहसीलदारों को परीक्षा की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
नकल विहीन परीक्षा के लिए मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। ऊंचाहार, डलमऊ, महराजगंज, सदर, लालगंज, सलोन एसडीएम को मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा जिले में 26 सेक्टर भी बनाए गए हैं।
इसमें राही, अमावां, हरचंदपुर, लालगंज, सरेनी, डीह, सलोन, ऊंचाहार, जगतपुर, डलमऊ, बछरावा में खंड विकास अधिकारियों, तहसीलदारों और नायब तहसीलदार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी परीक्षा केंद्रों पर पूरी कर ली गई है।
बुधवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान चस्पा कर दिया गया। इस दौरान विद्यालय पहुंचकर परीक्षार्थियों ने सीटिंग प्लान के बारे में जानकारी भी ली। जीआईसी प्रधानाचार्य आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि सीटिंग प्लान तैयार कर लिया गया।
डलमऊ में शांति मनोहर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, आदर्श शिक्षा निकेतन के प्रधानाचार्य राकेश यादव ने बताया कि सीटिंग प्लान चस्पा कर दिया गया है। नकल विहीन परीक्षा कराई जाएगी।
बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए डीआईओएस दफ्तर भरपूर तैयारियों का दावा कर रहा है, लेकिन 157 परीक्षा केंद्रों पर छापामारी के लिए केवल छह सचल दस्ते बनाए गए हैं। ये सचल दस्ते जिले भर के परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर छापेमारी कैसे कर पाएंगे, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
जिला मुख्यालय से कई परीक्षा केंद्रों की दूरी 50 किमी से ज्यादा है। ऐसे में यहां पहुंचाना आसान नहीं होगा। डीएम अनुज कुमार झा ने बुधवार को बचत भवन में बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में केंद्रों पर नकल नहीं होनी चाहिए।
नकल न रोक पाने वाले केंद्रों को डिबार कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कक्ष निरीक्षकों के पास किसी भी दशा में परीक्षा के दौरान मोबाइल नहीं होना चाहिए। यदि मोबाइल मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। एसपी अब्दुल हमीद ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम रहेंगे।
परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के साथ होमगार्ड जवान भी तैनात किए जाएंगे। इस मौके पर डीआईओएस राकेश कुमार श्रीवास्तव, बीएसए जीएस निरंजन, सीओ श्वेता श्रीवास्तव, आरपी श्रीवास्तव के साथ सभी बीईओ मौजूद रहे।