फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   UP Board Examination: Hi-tech troll room support will be online monitoring

यूपी बोर्ड परीक्षा : हाईटेक क ट्रोल रूम सप होगी आनलाइन निगरानी

Mon, 06 Jan 2020 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
UP Board Examination: Hi-tech troll room support will be online monitoring
रायबरेली। इस बार यूपी बोर्ड एग्जाम में नकल पर पूरी तरह विराम लगाने और फर्जी शिकायतों से होने वाली बेवजह दौड़भाग से बचने के लिए हाईटेक कंट्रोल रूम की स्थापना की जा रही है।
विज्ञापन

इससे जिला मुख्यालय पर बैठे अफसर जिलेभर में बने 102 परीक्षा केंद्रों को ऑनलाइन देख सकेंगे। किस परीक्षा केंद्र के किस कक्ष में क्या चल रहा है, इसे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम में लगी एलईडी पर साफ-साफ देखा जा सकेगा।
विज्ञापन

वायस रिकॉर्डर से आवाज भी सुन सकेंगे कि कौन क्या कह रहा है। कहीं कोई नकल तो नहीं हो रही है। अगर कोई शिकायत आती है तो तुरंत संबंधित केंद्र की गतिविधि तुरंत परख ली जाएगी। इसी सेल के माध्यम से मंडल और राज्य स्तर पर बैठे अफसर भी निगरानी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में 102 परीक्षा केंद्र बने हैं, जिसमें फरवरी में शुरू होने वाले बोर्ड एग्जाम में 73 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।
निगरानी के लिए जिला स्तर पर कलक्ट्रेट परिसर में मॉनीटरिंग सेल (हाईटेक कंट्रोल रूम) बनाया जा रहा है। कंप्यूटर, इंटरनेट से लैस कंट्रोल रूम सीधे परीक्षा केंद्रों से ऑनलाइन रहेंगे। जिससे हर गतिविधि लाइव देखी जा सकेगी।
सभी परीक्षा केंद्रों में पहले से ही वायर रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा के साथ राउटर भी लगवा दिए गए हैं। अब इन उपकरणों का ब्योरा मांगा गया है।
ताकि केंद्रों के उपकरणों को कंट्रोल रूम से जोड़कर इसी महीने ट्रायल लिया जाएगा, ताकि परीक्षा के दौरान कहीं कोई दिक्कत न आने पाए। कलक्ट्रेट परिसर में बनने वाले मॉनीटरिंग सेल (कंट्रोल रूम) में सात यूनिटें तैयार की जाएगी।
सदर तहसील में परीक्षा केंद्रों की संख्या को देखते हुए दो यूनिट, जबकि अन्य पांच तहसीलों में एक-एक यूनिट काम करेगी। हर यूनिट में कंप्यूटर सिस्टम पर संबंधित तहसील क्षेत्र के परीक्षा केंद्र आनलाइन रहेंगे।
दोनों पालियों की परीक्षा में अलग-अलग स्टाफ की तैनाती होगी, जो पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखेगी। कोई भी शिकायत आने या अप्रिय सूचना पर तुरंत संबंधित परीक्षा केंद्र को दीवार पर लगी एलईडी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा, ताकि कंट्रोल रूम में बैठे अफसर खुद ही यहीं से मुआयना कर सकें।

तहसीलवार परीक्षा केंद्र
तहसील संख्या
सदर 26
महराजगंज 16
सलोन 14
ऊंचाहार 13
डलमऊ 16
लालगंज 17
बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए छात्र-छात्राओं की संख्या
कक्षा बालक बालिका कुल
हाईस्कूल 21221 19866 41087
इंटरमीडिएट 16998 15401 32399
कुल 38219 35267 73486
कलक्ट्रेट में मॉनीटरिंग सेल को तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। एडीएम के निर्देशन में माध्यमिक शिक्षा विभाग और सूचना विज्ञान केंद्र के सहयोग से यह सेल काम करेगा, जिसमें हर परीक्षा केंद्र की गतिविधि को आनलाइन परखा जाएगा। इसी सेल के माध्यम से मंडल और प्रदेश के उच्चाधिकारी भी सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियां ऑनलाइन देख सकेंगे।-डॉ. चंद्रशेखर मालवीय, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed