फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   UP Board exam start on 24 march

बोर्ड परीक्षा में लगेंगे 1500 बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक

Fri, 11 Mar 2022 09:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 09:55 PM IST
विज्ञापन
UP Board exam start on 24 march
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 24 मार्च से शुरू होने वाली हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में लगभग ढाई हजार कक्ष निरीक्षकों की जरूरत पड़ेगी। शिक्षकों की सूची तैयार की जा चुकी है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग से एक हजार शिक्षक लगाए जाएंगे तो बाकी डेढ़ हजार अध्यापकों की कमी बेसिक शिक्षा विभाग से पूरी की जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग से विकास क्षेत्रवार सूची तैयार कराकर उनकी फीडिंग कराई जा चुकी है। इस बार माध्यमिक और बेसिक शिक्षकों की कक्ष निरीक्षकों के रूप में ड्यूटी ऑनलाइन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से 12 अप्रैल तक कराई जाएंगी। जिले में 103 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 332 माध्यमिक विद्यालयों के 65143 परीक्षार्थी इम्तिहान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें हाईस्कूल के 35,292 और इंटर के 29,851 परीक्षार्थी शामिल हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में एक केंद्र व्यवस्थापक, एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक, चार सदस्यीय परीक्षा समिति बनाई जाएगी। इसमें माध्यमिक शिक्षा के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक लगाए जाएंगे।
कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के बाद महज एक हजार शिक्षक बचेंगे, जबकि ढाई हजार कक्ष निरीक्षकों की संख्या जुटानी है। इसीलिए बेसिक शिक्षा विभाग से लगभग 1500 शिक्षकों की सूची तैयार कराई गई, जिनकी फीडिंग करा दी गई है।
बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। माध्यमिक के शिक्षक हों या फिर बेसिक के, सभी की ड्यूटी ऑनलाइन माध्यम से ही परीक्षा केंद्रों में लगा दी जाएगी और उनके परिचय पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
महराजगंज क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों को बांटीं कॉपियां
सभी परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा के लिए सादी उत्तर पुस्तिकाएं बांटने का काम हर हाल में होली से पहले पूरा कर लिया जाएगा। तहसील क्षेत्रवार जारी समय सारिणी के अनुसार कॉपी बांटी जा रही हैं। दूसरे दिन शुक्रवार को महराजगंज तहसील क्षेत्र के सभी 15 परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाएं दी गईं।
जिले में लगभग 4.80 लाख कॉपियां उपलब्ध हैं। पहले दिन लालगंज तहसील क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों को कॉपियां बांटी गईं थीं। कॉपियां लेने के लिए सुबह ही परीक्षा केंद्रों के शिक्षक डीआईओएस दफ्तर पहुंच गए।
कॉपियां मिलने के बाद उनका मिलान करने में काफी समय लग गया। इससे शाम तक कापियां बांटने का सिलसिला चलता रहा। अब 12 मार्च को सलोन, 13 मार्च को ऊंचाहार, 14 मार्च को डलमऊ, 15 मार्च को सदर तहसील क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों को कॉपियां बांटी जाएंगी।

बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। परीक्षा केंद्रों को कॉपियां बांटी जा रही है। कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी के लिए शिक्षकों की सूची तैयार है। इन सभी की ड्यूटी ऑनलाइन लगाई जाएगी। सभी कार्य समय से पूरे किए जाएंगे।
-ओमकार राणा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed