{"_id":"5e4af3948ebc3ef2607e4d6d","slug":"up-board-exam-from-today-734-will-solve-hindi-question-paper-raibaraily-news-lko509106652","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड एग्जाम आज से, हिंदी का प्रश्नपत्र हल करेंगे 734","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड एग्जाम आज से, हिंदी का प्रश्नपत्र हल करेंगे 734
विज्ञापन
यूपी बोर्ड एग्जाम आज से-
हिंदी का प्रश्नपत्र हल करेंगे 73483 परीक्षार्थी
- पहली पाली में हाईस्कूल व दूसरी पाली में इंटरमीडिएट का होगा एग्जाम
- जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे निरीक्षण, सचल दल भी तैयार
- परीक्षा केंद्रों का अफसरों और पुलिस ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
रायबरेली। इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। मंगलवार से माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए जिले में बने 102 परीक्षा केंद्रों में चाक-चौबंद व्यवस्था गई है।
सात जोनल मजिस्ट्रेट, 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। छह सचल दल फर्राटा भरेंगे। अफसरों और पुलिस ने सोमवार को परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
जिले में 73483 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इससे कक्ष निरीक्षकों की कमी से बचने के लिए रिजर्व पूल में शिक्षकों की व्यवस्था की गई है। पहले दिन ही मंगलवार को पहली पाली में सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक हाईस्कूल की हिंदी, प्रारंभिक हिंदी तथा दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से सायं 5.15 बजे तक इंटरमीडिएट की हिंदी, सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से नकलविहीन कराने के लिए जिला प्रशासन भी मुस्तैद है। ऑनलाइन निगरानी के लिए कलेक्ट्रेट में हाईटेक कंट्रोल रूम बना है तो डीआईओएस कार्यालय में भी कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है।
सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाल अजीत कुमार विद्यार्थी ने लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में सुरक्षा का जायजा लिया। प्रधानाचार्य सुधांशु भूषण मिश्रा से कहा कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे या अप्रिय घटना घटे तो तुरंत सूचना दें।
एसएन इंटर कॉलेज रामबाग, गोविंद सिंह इंटर कॉलेज रौतापुर समेत अन्य परीक्षा केंद्र भी देखे गए।
बोर्ड परीक्षा : एक नजर
जोनल मजिस्ट्रेट 07
सेक्टर मजिस्ट्रेट 20
स्टेटिक मजिस्ट्रेट 102
संवेदनशील केंद्र 07
सचल दस्ते 06
बोर्ड परीक्षा के छात्र-छात्राओं की संख्या
कक्षा बालक बालिका कुल
हाईस्कूल 21218 19866 41084
इंटरमीडिएट 16998 15401 32399
कुल 38216 35267 73483
तहसीलवार परीक्षा केंद्र
तहसील संख्या
सदर 26
महराजगंज 16
सलोन 14
ऊंचाहार 13
डलमऊ 16
लालगंज 17
परीक्षा केंद्र (102)
शासकीय 09
अशासकीय 36
वित्तविहीन 57
बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शासन और यूपी बोर्ड के दिशा-निर्देशों का पालन करने के साथ ही सभी मानकों को पूरा किया गया है। परीक्षा की शुचिता, पवित्रता बनाए रखने और नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों को घबराने की जरूरत नहीं है। तनावमुक्त तथा सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा दें।-डॉ. चंद्रशेखर मालवीय, डीआईओएस।
बोर्ड परीक्षा का समय आ गया है। परीक्षार्थियों को धैर्य से काम लेना चाहिए। परीक्षा के लिए पहले से अपना टाइम टेबल बना लें, ताकि परीक्षा की तैयारी हो सके और समय से परीक्षा केंद्र भी पहुंच सकें। पर्याप्त नींद और समुचित आहार लेते रहें। अभिभावक भी परीक्षार्थी पर ध्यान दें, दबाव न बनाएं। नाराज होने के बजाए सहयोग की भावना रखें और पढ़ाई में मदद करें।-डॉ. प्रदीप वर्मा, मनोरोग चिकित्सक, जिला चिकित्सालय।
बोर्ड परीक्षा को देखते हुए पावर कॉरपोरेशन ने जिले में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के फरमान जारी कर दिए हैं। अधिशासी अभियंता (पारेषण) अखिलेश यादव ने बताया कि 6 मार्च तक के लिए जिले में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाएगी। यदि कहीं कोई व्यवधान आया तो उसे तुरंत दुरुस्त कराया जाएगा।
उधर, परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों की तबियत बिगडने पर स्वास्थ्य महकमे ने भी मातहतों को सतर्क कर दिया है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा का कहना है कि सूचना मिलते ही परीक्षा केंद्र को तुरंत एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। अमेठी जिले के फुरसतगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।
नौ कक्षों में हाईस्कूल के 413 और इंटर के 202 परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। यहां पर इंडिया पब्लिक इंटर कॉलेज नहर कोठी चौराहा, वीरांगना अवंती बाई स्कूल ओदारी, अली मियां पब्लिक स्कूल ओदारी, राजकीय हाईस्कूल तेंदुआ, राजकीय बालिका हाईस्कूल पीढ़ी, राजकीय इंटर कॉलेज फुरसतगंज के परीक्षार्थियों को एग्जाम देना होगा। केंद्र व्यवस्थापक इंद्र कुमार ने बताया कि वायस रेकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।