फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   UP Assembly Election 2022 Raebareli Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi

UP Election 2022 : रेहड़ी-पटरी वाले योगी से खुश, युवाओं को अखिलेश पर विश्वास, देखिए रायबरेली का क्या है मूड?

Mon, 20 Dec 2021 11:15 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 20 Dec 2021 11:15 AM IST
सार

पश्चिमी यूपी, ब्रज, अवध और पूर्वांचल के कई जिलों से होते हुए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' सोमवार को रायबरेली पहुंचा। यहां आम लोगों के साथ चाय पर चर्चा हुई। लोगों ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर अपनी बात रखी।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Raebareli Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
रायबरेली में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायबरेली में रेहड़ी-पटरी लगाने वाले, छोटे दुकानदार और मजदूर योगी सरकार के कामकाज से खुश हैं। इनका कहना है कि उन्हें सरकार ने पूरे कोरोनाकाल में मुफ्त राशन दिया। मुफ्त आवास दिया, स्वरोजगार शुरू करने के लिए बिना शर्त लोन दिया जा रहा है। ये आज तक किसी सरकार ने नहीं दिया है। वहीं, कुछ युवाओं का कहना है कि उनके लिए अखिलेश यादव की सरकार ही अच्छी रही है। मौजूदा सरकार ने रोजगार, शिक्षा के लिए कुछ नहीं किया। पेपर लीक हुए, सरकारी भर्तियां नहीं निकल रहीं हैं। सबकुछ प्राइवेट किया जा रहा है। पढ़िए चाय पर चर्चा में क्या बोले लोग?
विज्ञापन


विकास, रोजगार और शिक्षा पर क्या बोले? 
रंजीत यादव ने कहा कि सरकार हर मसले पर फेल रही है। क्षेत्र में विकास का कोई काम नहीं हुआ है। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार हर मोर्चे पर सरकार फेल रही है। पेपर लीक होने से छात्रों के भविष्य पर खतरा मंडराया। युवाओं को रोजगार नहीं मिला। योगी सरकार ने लैपटॉप, टैबलेट देने का वादा किया था, लेकिन आज तक नहीं दिया गया।  
विज्ञापन


रामचंद्र यादव ने कहा कि युवाओं के लिए अखिलेश यादव ही अच्छे हैं। अखिलेश मिश्रा ने कहा कि रायबरेली कांग्रेस का गढ़ रहा है और आगे भी रहेगा। सात सालों में यहां भाजपा सरकार ने कोई विकास कार्य नहीं किया। सभी सरकारी संस्थानों को प्राइवेट किया जा रहा है। मौजूदा सरकार हर क्षेत्र में असफल रही है। अब केवल कांग्रेस ही विकल्प है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निखिल मिश्रा ने कहा कि युवाओं के लिए अखिलेश यादव ने अच्छा काम किया है। एंबुलेंस सेवा चलाई, हाईवे बनवाया। अंबिका श्रीवास्तव ने कहा कि फ्री अनाज देकर मौजूदा सरकार लोगों को दिव्यांग बनाने का काम कर रही है। महंगाई और बेरोजगारी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। यूपी में अखिलेश यादव और केंद्र में कांग्रेस के अलावा जनता के सामने अब कोई विकल्प नहीं है। भाजपा यहां से हार जाएगी। 

हरमिंदर सिंह सलूजा ने कहा कि रायबरेली को जो कुछ मिला वो कांग्रेस ने दिया है। उसके बाद कांग्रेस के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया गया। यहां की जनता ने सबको मौका दिया, लेकिन सभी ने रायबरेली के साथ भेदभाव किया। 

सुनील कुमार ने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार में आई थी, उनमें से कोई काम नहीं किया गया। भाजपा ने कहा था कि युवाओं को रोजगार मिलेगा, गंगा साफ होगी, गौ माता की सुरक्षा होगी, आम इंसान का स्तर ऊपर जाएगा, गरीब इंसान को हवाई जहाज पर चढ़ाने की बात कही थी, लेकिन उसकी चप्पल भी छीन ली। 

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे बृजेश ने कहा कि बेरोजगारी बढ़ गई है। कोई भी परीक्षा सही तरीके से नहीं हो रही है। हर बार पेपर लीक हो जाता है। युवा परेशान हैं। 

सरकार के पक्ष में क्या बोलो लोग? 

UP Assembly Election 2022 Raebareli Chai Par Chunavi Charcha Coverage News Updates In Hindi
रायबरेली में चुनावी मुद्दों पर चर्चा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि पहले कोरोना जैसी महामारी नहीं थी। मौजूदा सरकार ने इस महामारी में जनता के लिए बहुत कुछ किया गया। बुजुर्ग भी कह गए हैं कि जो मुसीबत में साथ रहे, उनका साथ जरूर देना चाहिए। योगी को एक और मौका देना चाहिए। 

सूरज शुक्ला ने कहा कि आज जो भर्तियां हो रहीं हैं, उसकी प्रक्रिया पारदर्शी हुई है। भ्रष्टाचार खत्म हुआ है। काफी विकास कार्य हुए हैं। सूरज ने सपा पर निशाना साधा। कहा कि ये लोग जातिवाद को बढ़ावा देते हैं। 

चाय विक्रेता बप्पी ने कहा कि महंगाई बढ़ी थी, हालांकि अब थोड़ी कम भी हुई है। सरकार ने काफी अच्छा काम भी किया है। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिला। पक्का मकान मिला। बिना शर्त लोन मिला, जिससे मैं काम शुरू कर सका। 

अरुण गुप्ता ने कहा कि जो 70 साल में जो नहीं हुआ वो बाबा ने पांच साल में कर दिखाया। अब अपराधियों पर बुल्डोजर चल रहा है। सड़क किनारे जूते-चप्पल की दुकान करने वाले राम लखन ने बताया कि उन्हें मुफ्त राशन मिल रहा है। वह काम करने अपना और अपने परिवार का गुजारा कर लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed