फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   UP: Application filed in court against Rahul, Sonia, Priyanka, and 45 others; accused of tampering with govern

UP: राहुल, सोनिया, प्रियंका समेत 45 के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दाखिल; सरकारी अभिलेखों में हेराफेरी का आरोप

Wed, 28 Jan 2026 08:06 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 28 Jan 2026 08:06 PM IST
सार

रायबरेली में पांजा फाउंडेशन ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी समेत 45 लोगों के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। 

विज्ञापन
UP: Application filed in court against Rahul, Sonia, Priyanka, and 45 others; accused of tampering with govern
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरकारी अभिलेखों में हेराफेरी और कूटरचित दस्तावेजों के गंभीर आरोपों के संबंध में पांजा फाउंडेशन ने बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की है। इसमें सांसद राहुल गांधी, पूर्व सांसद सोनिया गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, सांसद केएल शर्मा समेत 45 लोगों पर आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन


फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष बृजेंद्र शरण गांधी और उपाध्यक्ष लाखन सिंह ने इस मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। आरोप पत्र में सरकारी दस्तावेजों की कूट रचना कर एक स्कूल को सीबीएसई बोर्ड से मान्यता दिलाने का आरोप है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ताओं ने तत्कालीन तहसीलदार अनिल पाठक के एक पत्र का हवाला देते हुए बताया कि जिस जमीन पर स्कूल बना है, उससे संबंधित लैंड सर्टिफिकेट तहसील से जारी ही नहीं हुआ था। बृजेन्द्र शरण गांधी ने बताया कि इस प्रकरण की शिकायत प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक की जा चुकी है। हालांकि, जांच अधिकारियों ने मामले को पुलिस कार्यवाही का विषय बताकर शिकायतों को बंद कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट डा. विवेक कुमार ने कोतवाली पुलिस से इस संबंध में आख्या (रिपोर्ट) तलब की है। सीओ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। रिपोर्ट आने पर जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed