फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Unnao woman strangled to death in a love affair

प्रेम-प्रसंग में उन्नाव की महिला की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या

Wed, 08 Dec 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Unnao woman strangled to death in a love affair
सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी।
विज्ञापन

उधर, हत्या के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने मामले में शामिल एक सरकारी स्कूल के चपरासी को हिरासत में लेकर वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक महिला उन्नाव की रहने वाली थी। प्रेम-प्रसंग में उसकी हत्या की गई है। आरोपी से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के छोटी खेड़ा मजरे गालिबपुर निवासी संगीता (35) पत्नी स्व. शत्रोहन सोमवार दोपहर बाद बिना किसी से बताए घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी थी। काफी खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन

उधर, मंगलवार सुबह ताला-मौरावां मार्ग पर बंडे गांव के निकट खेत में संगीता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का गला उसी के दुपट्टे से कसा हुआ था। जिस जगह महिला का शव मिला, वहां से उसका गांव करीब डेढ़ किमी. ही दूर है। ऐसे में खबर फैलते ही परिवार के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी श्लोक कुमार, एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव और एसओजी प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सुबूत जुटाए।
आसपास के लोगों व परिवारीजनों से पूछताछ में पुलिस को कई क्लू मिले। इससे पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। जांच में पता चला है कि गुरुबख्शगंज स्थित एक जूनियर हाईस्कूल में तैनात चपरासी और महिला के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
इसी दौरान चपरासी और महिला के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुुआ। इस पर उसने महिला की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला की तीन बेटियां और एक बेटा है।
निलंबित चल रहा है आरोपी चपरासी
बताते हैं महिला की हत्या में शामिल चपरासी शातिर किस्म का है। मनमानी हरकतों की वजह से वह काफी समय से निलंबित चल रहा है। दुष्कर्म के एक मामले में वह जेल जा चुका है।

पुलिस की मानें तो महिला का गुरुबख्शगंज आना-जाना था। इसी दौरान बछरावां निवासी आरोपी से उसकी पहचान हुई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।
उन्नाव जिले की निवासी महिला की हत्या में एक स्कूल के चपरासी श्यामबाबू को पकड़ा गया है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों में किसी बात को लेकर हुई अनबन के बाद आरोपी ने महिला का कत्ल कर दिया। आरोपी से पूरे घटनाक्रम की पूछताछ की जा रही है। इसके बाद उसे जेल भेजा जाएगा।
श्लोक कुमार, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed