{"_id":"c45c8835e0bee00d7bd93b956d9b6d2d","slug":"unlicensed-inputs-will-act-on-those-selling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस खाद, कीटनाशक बेचने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस खाद, कीटनाशक बेचने वालों पर होगी कार्रवाई
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना लाइसेंस के खाद, कीटनाशक बेचने का मामला लखनऊ तक पहुंच गया है। संयुक्त कृषि निदेशक लखनऊ मंडल आरके द्विवेदी ने बिना लाइसेंस के बेची जा रही खाद, कीटनाशक के मामले को गंभीरता से लिया है।
उन्होंने न केवल कृषि विभाग के अफसरों को फटकार लगाई, बल्कि यहां आननफानन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी का चार्ज भी उप कृषि निदेशक को दिला दिया। उन्होंने अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
‘अमर उजाला’ ने गुरुवार को ‘बिना लाइसेंस सजी खाद, कीटनाशक की दुकानें’ शीर्षक से खबर छापी थी। इसके छपने के बाद यह मामला लखनऊ तक पहुंचा तो संयुक्त कृषि निदेशक ने इसे गंभीरता से लिया।
विज्ञापन
वैसे तो उप कृषि निदेशक के पास ही जिला कृषि रक्षा अधिकारी का पद सौंपा जाता है, लेकिन तत्कालीन उप कृषि निदेशक डॉ. अजय कृष्ण का अमेठी तबादला होने से यह पद खाली चल रहा था।
नए उप निदेशक ने यहां ज्वॉइन कर लिया था, लेकिन उच्चाधिकारियों का आदेश न आने की वजह से जिला कृषि रक्षा अधिकारी का पद खाली चल रहा था। खबर छपी तो उच्चाधिकारी हरकत में आए।
संयुक्त कृषि निदेशक के निर्देश पर उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह को चार्ज मिल गया। उन्होंने बिना लाइसेंस के खाद, कीटनाशक बेचने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि जल्द अभियान चलाया जाएगा। यदि कोई दुकानदार बिना लाइसेंस के खाद, कीटनाशक बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ कीटनाशक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।