Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Union Minister Chirag Paswan has arrived in Raebareli he deliver political message regarding 2027 elections

यूपी चुनाव 2027: राहुल गांधी के गढ़ रायबरेली में गरजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, कांग्रेस-सपा पर जमकर बरसे

Sat, 28 Nov 2026 05:17 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 28 Nov 2026 05:17 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान रायबरेली के जीआईसी मैदान पहुंचे। यहां वह पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित बहुजन भीम संकल्प समागम में शामिल हुए। राहुल गांधी के गढ़ में जनसभा को सबोधित करते हुए वह कांग्रेस-सपा पर जमकर बरसे। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
Union Minister Chirag Paswan has arrived in Raebareli he deliver political message regarding 2027 elections
रायबरेली में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शनिवार को रायबरेली पहुंचे। यहां वह शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में पार्टी की ओर से आयोजित बहुजन भीम संकल्प समागम में शामिल हुए। साथ ही जनसभा संबोधित किया। उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


इस मौके पर चिराग पासवान ने कहा कि अपने पिता रामविलास पासवान का अधूरा सपना पूरा करने की आशा लेकर आपके बीच में आया हूं। कांग्रेस और इनके नेताओं ने बाबा साहेब का अपमान किया। इन लोगों ने ही उनको चुनाव हराने का काम किया। आज ये लोग उनकी बात करते हैं। संविधान जेब में लेकर घूमते हैं। लेकिन, बाबा साहेब की एक तस्वीर तक नहीं लगवाई। 
विज्ञापन




उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। लोकसभा चुनाव 2024 का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने संविधान और आरक्षण को लेकर जनता को गुमराह किया। राहुल गांधी से सवाल किया कि वह अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली की समस्याओं को लेकर कितनी बार यहां आए हैं। उन्होंने संसद में लगातार गतिरोध पैदा करने को लेकर भी विपक्ष की आलोचना की। जनसभा के जरिये उत्तर प्रदेश में पार्टी की राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव और सपा के पीडीए पर उठाए सवाल

चिराग पासवान ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी तीखे राजनीतिक हमले किए। उन्होंने सपा के प्रण पत्र और पीडीए की राजनीति पर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि सपा के पिछले शासनकाल में गुंडाराज, भ्रष्टाचार और अत्याचार को बढ़ावा मिला था।

उन्होंने कहा कि सपा के प्रण पत्र में गुंडई बर्दाश्त नहीं करने का वादा करना उसके पुराने शासनकाल पर सवाल खड़े करता है। चिराग ने अखिलेश यादव की पीडीए की परिभाषा को लेकर भी कई सवाल उठाए और पार्टी की राजनीतिक नीतियों पर निशाना साधा।
Trending Videos

यूपी की 403 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के भी संकेत

वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान ने पार्टी की रणनीति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि अभी किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन को लेकर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर संगठन को मजबूत करने में जुटी है।

उन्होंने संकेत दिया कि राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार जरूरत पड़ने पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अकेले भी चुनाव मैदान में उतर सकती है। लोजपा को भाजपा की बी-टीम कहे जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी केवल बहुजनों, भीम और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की टीम है।

चौखट-चौखट चिराग अभियान से जनता तक पहुंचेगी पार्टी

चिराग पासवान ने प्रदेशभर में जनता से सीधे जुड़ने के लिए चौखट-चौखट चिराग अभियान चलाने का भी एलान किया। इस अभियान के जरिये पार्टी कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों से संवाद करेंगे और संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

जनसभा के जरिये चिराग पासवान ने साफ संकेत दिया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने की तैयारी कर रही है। अब देखना होगा कि पार्टी का यह अभियान 2027 के विधानसभा चुनाव में किस तरह की राजनीतिक भूमिका तैयार करता है।

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारी

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों में जुटी है। पार्टी की ओर से अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रायबरेली के जीआईसी मैदान में आयोजित बहुजन भीम संकल्प समागम भी इसी रणनीति का हिस्सा रहा।

इससे पहले पार्टी के सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी अरुण भारती ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया था। उन्होंने कहा था कि पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed