{"_id":"6150975f8ebc3efae6487810","slug":"uncontrolled-truck-crushes-bike-rider-raibaraily-news-lko5973671148","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार गल्ला व्यवसायी को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार गल्ला व्यवसायी को कुचला, मौत
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड स्थित सैम्बसी गांव के निकट रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कस्बे के बाबा का पुरवा मौर्य नगर निवासी गल्ला व्यवसायी विजय कुमार अग्रहरि (55) अपने भतीजे जीतू गुप्ता के साथ उन्नाव से दवा लेकर लालगंज आ रहा था।
तभी सैम्बसी गांव के निकट करीब नौ बजे सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार असंतुलित होकर सड़क पर जा गिरे और विजय ट्रक के पहिए की चपेट में आ गया।
मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि जीतू को मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सिंह सेंगर ने बताया कि मृतक के परिवारीजन मनोज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। चालक समेत ट्रक पुलिस के कब्जे में है।