{"_id":"6af60a715c32d4e860019527","slug":"two-employees-were-found-absent-during-the-inspection-raebareli-news-c-101-1-slko1032-171922-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: निरीक्षण में दो कर्मचारी मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: निरीक्षण में दो कर्मचारी मिले अनुपस्थित
Fri, 13 Nov 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 13 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
नसीराबाद। जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बृहस्पतिवार को राजकीय कृषि बीज भंडार का निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थिति रजिस्टर की जांच में ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक आजाद कुमार व कंप्यूटर ऑपरेटर राजेश कुमार मौर्य अनुपस्थित मिले।
उन्होंने बीज भंडार प्रभारी भगवानदीन को ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले किसानों को जल्द गेहूं का बीज वितरित करने के निर्देश दिए। जिन किसानों ने बुकिंग कराई है, लेकिन बीज लेने नहीं पहुंचे, उन्हें फोन कर बुलाने को कहा। निरीक्षण के दौरान बीज मांगने पहुंचे किसान ऑनलाइन बुकिंग का प्रमाण नहीं दिखा सके।
जिला कृषि अधिकारी ने स्पष्ट किया कि पहले ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले किसानों को ही बीज मिलेगा। किसान नेता सदाशिव पांडेय की निजी दुकानों पर डीएपी व एनपीके निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बेचने की शिकायत पर उन्होंने परैया नमकसार में खाद-बीज दुकानों का निरीक्षण किया।