फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Uncontrolled truck crushed student, died

बेकाबू ट्रक ने छात्र को रौंदा, मौत

Tue, 01 Oct 2019 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck crushed student, died
रायबरेली। सलोन कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार स्कूली छात्र को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर मृतक छात्र के परिवारीजन और स्कूली छात्र घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

इसके बाद स्कूली छात्र कोतवाली पहुंचकर जमीन पर बैठ गए और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई करने की बात कही। इस पर छात्रों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के रामनगर कोल मुस्तफाबाद मजरे पूरे बरगदही गांव निवासी अंशुमान सिंह (16) पुत्र राजेंद्र सिंह प्रतापगढ़-सलोन-जगतपुर मार्ग स्थित एक प्राइवेट विद्यालय में हाईस्कूल का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को रोज की तरह छात्र अपनी साइकिल से स्कूल पढ़ने जा रहा था। सलोन कस्बे के समीप रायबरेली ओवरब्रिज की तरफ मुड़ा तभी रायबरेली से प्रतापगढ़ की तरफ जा रहे दस चक्का ट्रक ने साइकिल सवार छात्र को चपेट में ले लिया।
ट्रक से कुचलकर उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक और खलासी को पकड़ लिया। छात्र के क्षत विक्षत शव को पीएम के लिए भेज दिया।
क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि मृतक छात्र के चाचा संतोष सिंह की तहरीर पर ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्र की मौत पर विद्यालय में क्लास चलने पर छात्र भड़क गए और स्कूल गेट के सामने जाम लगाने का प्रयास किया।
जाम लगने की सूचना पर एसडीएम आशीष सिंह, सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी, सलोन पुलिस के साथ दलबल के साथ पहुंच गए। एसडीएम ने छात्रों को समझा बुझाकर घर जाने के लिये कहा, जिसके बाद छात्रों के आक्रोश को देखते हुये स्कूल में अवकाश कर दिया गया।

सलोन कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि स्कूल के शिक्षक और प्रधानाचार्य से सभी छात्र इसलिए नाराज थे कि मृतक को घटना स्थल पर स्कूल प्रबंधन देखने तक नहीं गया। हालांकि सब को समझा बुझाकर घर भेज दिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed