{"_id":"628e77d3bfea22728e139938","slug":"uncontrollable-bus-overturns-14-passengers-injured-raibaraily-news-lko6322441120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बस पलटी, 14 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू बस पलटी, 14 यात्री घायल
विज्ञापन
रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र में बुधवार को निजी बस बेकाबू होकर पलटने से उसमें सवार 14 यात्री घायल हो गये। हादसे से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस यात्रियों से निकालकर सीएचसी पहुंचाया। जहां चार लोगों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताते हैं कि सामने से आ रही रोडवेज बस को पास देने के चक्कर में निजी बस बेकाबू होकर पलटी है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
खीरों थाना क्षेत्र में सेमरी-लालगंज मार्ग पर गौतमन खेड़ा गांव के पास एक निजी बस दिल्ली से यात्रियों को लेकर डलमऊ जा रही थी। बस में करीब 50 लोग सवार थे। जैसे ही बस गौतमन खेड़ा स्थित एक ढाबा के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही एक रोडवेज बस को पास देते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बस में सवार लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे देवी निवासी रामनरेश, उसकी पत्नी मंजू, बेटी अंशिका, बेटा अंश के अलावा विशुनखेड़ा गांव की रहने वाली ज्ञानवती पत्नी रामप्रकाश, राजवती पत्नी जागेश्वर, पूरे माधव मजरे चिलौला गांव की रहने वाली एकता यादव, लालगंज कस्बे के शांतिनगर की रहने वाली टीका सिंह, पूरे बैजू मजरे मुबारकपुर निवासी रामलखन, मिथलेश, उन्नाव जिले के गुलरिहा निवासी रामचरण, बिहार की रहने वाली मालती देवी, छेदीलाल समेत 14 लोग घायल हो गये।
पुलिस ने घायलों को बस से निकालकर लालगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां रामनरेश, रामचरण, मंजू और ज्ञानवती की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद बस चालक व परिचालक मौके से भाग गये। हादसे की सूचना पर एसडीएम लालगंज विजय कुमार, तहसीलदार ज्ञान प्रकाश सिंह, खीरों थानेदार आदर्श कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम लालगंज ने बताया कि घायल यात्रियों को एंबुलेंस से सीएचसी लालगंज भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। शेष यात्री सकुशल हैं, जिन्हें दूसरे वाहनों से गंतव्य रवाना किया गया है। हादसे की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हादसे के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बस से सकुशल बाहर आने पर सभी ने भगवान का शुक्रिया अदा किया और चालक पर मनमानी का आरोप लगाया। यात्रियों ने बताया कि चालक नशे की हालत में बस चला रहा था। गनीमत रही कि सभी यात्रियों की जान बच गई। यात्रियों ने कहा कि चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।