{"_id":"6a70e404d35fec1aec01a024","slug":"udyog-nagari-did-not-arrive-other-trains-were-late-raebareli-news-c-101-1-slko1034-164402-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: नहीं आई उद्योग नगरी, बाकी ट्रेनें हुईं लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: नहीं आई उद्योग नगरी, बाकी ट्रेनें हुईं लेट
Tue, 04 Aug 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस सोमवार को नहीं है, जबकि ज्यादातर ट्रेनों ने काफी इंतजार कराया। मुंबई से प्रतापगढ़ जाने वाली उद्योग नगरी एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर दिया गया। यह ट्रेन कानपुर से ही प्रयागराज होते हुए प्रतापगढ़ भेजी गई। इसलिए लखनऊ, रायबरेली के रास्ते नहीं दौड़ी।
लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर को लखनऊ से ही काफी देर से चलाया गया, जिससे यह ट्रेन करीब साढ़े पांच घंटे विलंब से आई।पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस पौने तीन घंटे, टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस सवा घंटे और चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटे देर से आई। बनारस-देहरादून जनता मेल समय से चल रही थी, लेकिन लेटलतीफी के कारण पीछे चल रही हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल को आगे दौड़ाने के लिए जनता मेल को रोक लिया गया।
इससे दोनों गाड़ियां लगभग पौन घंटे लेट हो गईं। बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर और कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर भी पौन घंटे देर से आई। शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस और प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे लेट रही। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि देर से आने वाली ट्रेनें पहले लेट थीं। उद्योग नगरी के डायवर्जन की वजह नहीं पता है।