{"_id":"68910266906598e40f0e6798","slug":"udyog-nagari-arrived-more-than-five-hours-late-raebareli-news-c-101-1-slko1034-138442-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पांच घंटे से ज्यादा देर से आई उद्योग नगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पांच घंटे से ज्यादा देर से आई उद्योग नगरी
Tue, 05 Aug 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन पर बारिश से बचने के लिए सीढ़ियों और पैदल पुल के नीचे खड़े होकर ट्रेन का इंतजा
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी ने काफी परेशान किया। कानपुर रूट से आने वाली ट्रेनें ज्यादा प्रभावित रहीं और काफी इंतजार कराया। वंदेभारत समेत अन्य ट्रेनों ने भी यात्रियों की मुश्किलें बढ़ाईं।
सोमवार को मुंबई-प्रतापगढ़ उद्योग नगरी एक्सप्रेस पांच घंटे से ज्यादा तो भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस ढाई घंटे देर से आई। इन दोनों ट्रेनों की लेटलतीफी कानपुर-लखनऊ के बीच ट्रैक पर चल रहे काम की वजह से बढ़ी।
दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटे, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर डेढ़ घंटे, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस सवा घंटे, पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल एक घंटे, प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस, देहरादून-बनारस जनता मेल, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पौन घंटे, प्रयागराज-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर आधे घंटे देर से आई।
विज्ञापन
प्रयागराज और गोरखपुर के बीच दौड़ने वाली वंदेभारत (अप-डाउन दोनों) भी करीब आधे घंटे देर से पहुंची। रविवार को देर रात कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर दो घंटे, नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पौने दो घंटे, कानपुर-रायबरेली पैसेंजर डेढ़ घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस सवा घंटे, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस आधे घंटे देर से आई।
दूसरे रूट की गाड़ी आने से बिगड़ा ट्रेनों का संचालन
रायबरेली। कानपुर-लखनऊ के बीच चल रहे काम की वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। आनंद विहार से अयोध्या जाने वाली वंदेभारत का मार्ग परिवर्तन किया गया है, जिससे सोमवार को यह गाड़ी रायबरेली से होकर गुजरी। इससे रायबरेली से गुजरने वाली कई नियमित ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा। अयोध्या वाली वंदेभारत को बीघापुर, डलमऊ, उबरनी के रास्ते रायबरेली और फिर लखनऊ भेजा गया। इससे गोरखपुर जाने वाली नियमित ट्रेन वंदेभारत की देर से आई।
इसके बाद लखनऊ इंटरसिटी को पास कराया गया। इस बीच टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस करीब आधे घंटे तक रायबरेली में खड़ी रही, जबकि रायबरेली-रघुराज सिंह पैसेंजर को भी आधे घंटे विलंब से रवाना किया गया। यातायात निरीक्षक बाल मुकुंद ने बताया कि अयोध्या वाली वंदेभारत डायवर्जन की वजह से रायबरेली के रास्ते भेजी गई।
बारिश में रेलवे ट्रैकों की निगरानी बढ़ाई
रायबरेली। लगातार हो रही बारिश से हर जगह जलभराव हो रहा है। ऐसे में रेलवे भी सतर्कता बरत रहा है। इसीलिए रेलवे ट्रैकों की निगरानी बढ़ा दी गई है। यातायात, रेल पथ, संकेत एवं संचार समेत अन्य इकाइयों की टीमें लगातार भ्रमण कर रही हैं। रेलवे ट्रैकों पर कई जगह अंडरपास बनाने का काम भी चल रहा है, जिससे ऐसे स्थलों पर खास ध्यान दिया जा रहा है।
इन स्थानों से ट्रेनों को धीमी रफ्तार से चला रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की माने तो जिले में कहीं भी रेलवे ट्रैक पर पानी नहीं भरा है। ट्रैक किनारे गड्ढों में जलभराव जरूर हुआ है, लेकिन इससे ट्रैक पर कोई प्रभाव नहीं है और ट्रेनें सुचारू रूप से दौड़ रही हैं।