{"_id":"6adc3ce4249e03abda01d1be","slug":"two-youths-died-in-collision-between-two-bikes-in-rae-bareli-police-are-investigating-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत, पुलिस कर रही जांच
Sat, 24 Oct 2026 10:36 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:36 AM IST
सार
रायबरेली में दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के रायबरेली में महराजगंज क्षेत्र के बरहुवां में शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
हादसे में मृत एक युवक की पहचान हो गई है, जबकि दूसरे युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी पहचान कराने के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। पुलिस मृतकों से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन