{"_id":"62eac0d3de061d1f3f594d1b","slug":"two-youth-dies-in-accident-raibaraily-news-lko6425397104","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। अघौरा गांव में मंगलवार रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब दोनों युवक दुकान से सामान खरीदकर घर जा रहे थे।
युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
ऊंचाहार के सिंघडन खेड़ा मजरे सराय उमरपुर निवासी रामकिशोर (45) गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र स्थित कौशल किशोर के ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था, जबकि अंकित यादव (23) ट्रैक्टर चालक था।
मंगलवार रात 10 बजे दोनों युवक ताला गांव से किराना का सामान लेकर घर जा रहे थे। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर अघौरा गांव के पास लालगंज से बछरावां की ओर आ रहे गिट्टी के चूरे से लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक रामकिशोर के एक बेटा विशाल (22) व बेटी अर्चना (19) है। अंकित यादव अविवाहित था। बाइक अंकित चला रहा था। कोतवाल जगदीश यादव ने कहा कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।