{"_id":"5f53cb2f8ebc3e35196ab743","slug":"two-youth-died-from-corona-40-positive-raibaraily-news-lko5386667198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो युवकों की मौत, 40 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो युवकों की मौत, 40 पॉजिटिव
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कोरोनो से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक शहर के रहने वाले थे। वहीं, शनिवार को 40 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। महराजगंज क्षेत्र में एक मरीज रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीएचसी से भाग गया। हालांकि उसकी तलाश की जा रही है। रामजीपुरम, इंदिरानगर, साकेत नगर में तीन-तीन लोग संक्रमित मिले हैं। सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि शहर में फायर स्टेशन के पास रहने वाले 30 वर्षीय युवक को कोरोना संक्रमित होने पर मिम्स बाराबंकी में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। इसके अलावा शहर के ही 35 वर्षीय युवक की भी मौत मिम्स बाराबंकी में ही इलाज के दौरान हुई है।
जिले में शनिवार को 40 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शोरा, एनटीपीसी, गोराबाजार में दो-दो मरीज मिले हैं। इसके अलावा हरचंदपुर, जिला अस्पताल, बस्तेपुर, प्रगतिपुरम, गुरुबख्शगंज, पाठकखेड़ा, निहस्था, थुलवासा, मैनूपुर, अशरफपुर आदि क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
महराजगंज क्षेत्र में दो और लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें मऊगर्वी का रहने वाला मरीज सीएचसी से भाग निकला, जबकि दूसरे मरीज को एल-1 अस्पताल भेजा गया है। बताते हैं कि रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही मऊ का व्यक्ति डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। अभी उसका पता नहीं चला है। अधीक्षक डॉ. भावेश कुमार ने बताया कि इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है। संक्रमित की तलाश कराई जा रही है।