फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two young men from the train crossing railway crossing closing slip Death

बंद रेल क्रॉसिंग पार कर रहे दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत

Sat, 04 Mar 2017 12:03 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 04 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two young men from the train crossing railway crossing closing slip Death
ट्रेन हादसा - फोटो : getty images
बछरावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बंद रेल क्रॉसिंग से ट्रैक पार कर रहे दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब दोनों बछरावां में खरीदारी करने के बाद बाइक से लौट रहे थे।
विज्ञापन


हादसे में बाइक के जहां परखच्चे उड़ गए, वहीं दोनों युवक ट्रेन से 100 मीटर तक घिसटते चले गए। दोनों के शव क्षतविक्षत होकर बिखर गए। बछरावां थाना क्षेत्र के पासी टूसी गांव के रहने वाले सूरज (18) पुत्र चंदू और उसका दोस्त दिनेश कुमार (19) पुत्र राधे निवासी गांव नेवती थाना बिहार जिला उन्नाव आपस में दोस्त थे।
विज्ञापन


दिनेश यहीं पासी टूसी गांव में अपनी मौसी रमपाता पत्नी राजाराम के घर पर रहता था। सुबह दोनों होली का सामान खरीदने के लिए बाइक से बछरावां बाजार आए थे। खरीदारी करने के बाद घर लौटते समय पूर्वाह्न 11 बजे खैरहनी गांव की बंद रेल क्रॉसिंग को नीचे से पार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच वाराणसी से लखनऊ जा रही 14219 वाराणसी इंटरसिटी आ गई। दोनों युवक मोटरसाइकिल समेत ट्रेन की चपेट में आ गए। लगभग 100 मीटर तक घिसटने के बाद दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बाइक के परखच्चे उड़ गए।

सूचना मिलते ही आरपीएफ  और जीआरपी के अधिकारी व कर्मचारी पहुंचे। थानेदार अरविंद पांडेय का कहना है कि बंद रेल क्रॉसिंग पार करके दोनोें युवक घर जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। शवों को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

घर जाने की जल्दबाजी ही दोनों दोस्तों की मौत की वजह बन गई। थोड़ा ट्रेन जाने का इंतजार कर लेते तो शायद आज दोनों युवक सही सलामत होते। एक साथ पासी टूसी गांव में दो युवकों की मौत की सूचना पहुंचने पर कोहराम मच गया।


परिवारीजनों में रोना पिटना मच गया। किसी को अहसास ही नहीं हो रहा है कि अब दोनों इस दुनिया में नहीं रहे। कुछ लोगों की जुबां पर यह भी था कि दोनों जिगरी दोस्त थे। साथ रहते थे और जब ऊपर जाना हुआ तो साथ ही गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed