फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two women killed in accidents, including two fatal

हादसों में महिला समेत दो की मौत, दो गंभीर

Mon, 29 Aug 2016 11:32 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 29 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two women killed in accidents, including two fatal
हादसा - फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग सड़क हादसों में सोमवार को महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। इसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र हरचंदपुर के कासोखास गांव निवासी रमेश शर्मा (25) अपनी पत्नी रोशनी संग रायबरेली से लौट रहा था। गंगागंज के निकट खुचमा मोड़ के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


रमेश व रोशनी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने रोशनी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दूसरी बाइक चालक को घटनास्थल से लखनऊ भेज दिया गया। इसलिए उसका नाम नहीं पता चल सका। दोनों बाइक चालक हेल्मेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अमेठी के थाना क्षेत्र मोहनगंज के राजापुर गांव निवासी अहमद उर्फ मो. साजिद (60) रविवार को गांव के बाहर बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। परिवारीजन उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई।

मृतक के बेटे इरशार ने जयनगरा निवासी लालू के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। एसओ रामराघव सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed