{"_id":"5f6255b98ebc3e3889161f49","slug":"two-women-dead-from-corona-44-positive-including-former-cmo-s-daughter-raibaraily-news-lko540496382","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो महिलाओं की मौत, पूर्व सीएमओ की बेटी समेत 44 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो महिलाओं की मौत, पूर्व सीएमओ की बेटी समेत 44 पॉजिटिव
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बुधवार को कोरोना से दो महिलाओं की मौत हो गई। इसके साथ ही पूर्व सीएमओ की बेटी समेत 44 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व सीएमओ की डॉक्टर पत्नी व बेटा पहले ही चपेट में आ चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के डीईआईसी मैनेजर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है। सभी मरीजों को जिले के एल-1 और एल-2 अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि बुधवार को जिले में 44 नए कोरोना मरीज मिले हैं। छोटी बाजार निवासी 55 वर्षीय महिला को कोरोना संक्रमित होने के बाद रेलकोच के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बुधवार को महिला की मौत हो गई। इसके अलावा मौर्यापुर की 70 साल की एक वृद्धा की भी मौत जिला अस्पताल में हो गई।
राजकीय कॉलोनी के आवास में रह रहे कोरोना संक्रमित पूर्व सीएमओ की पुत्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। पत्नी व बेटे मंगलवार को संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा आरबीएसके के डीईआईसी मैनेजर भी संक्रमित पाए गए हैं। शहर के महिपाल नगर में चार, सत्य नगर में तीन, पीएनसी सिविल लाइन शाखा में तीन, कोरोना कंट्रोल रूम में दो लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
आईटीआई, हाजीपुर, सदर तहसील, प्रभु टाउन, हरीपुर, जलालपुर, पूरे गुलाब, गदागंज, सब्जीमंडी, निराला नगर, कासो पहाड़पुर, ऊंचाहार, विकास नगर, राजकीय कॉलोनी, ताड़तल्ला, पटेल नगर, बजरंग नगर सहित अन्य क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। सभी को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के चित्तापुर मजरे जोगापुर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को 30 लोगों की रैपिड एंटीजन किट से जांच की।
जिनमें सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। रेलकोच परिसर में होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज की जांच की गई। वह भी निगेटिव पाया गया। सीएचसी परिसर में दो लोगों की जांच की गई। दोनों में कोरोना संक्रमण नहीं मिला। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव गौतम ने बताया कि कुल 33 लोगों की जांच की गई। जिनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।