{"_id":"61f048d94f42f351793590c7","slug":"two-people-have-respiratory-problems-94-people-have-symptoms-of-corona-raibaraily-news-lko6150868186","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों को सांस की दिक्कत, 94 लोगों को कोरोना के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लोगों को सांस की दिक्कत, 94 लोगों को कोरोना के लक्षण
विज्ञापन
रायबरेली। स्वास्थ्य विभाग की 1,118 टीमों ने मंगलवार को अभियान के दूसरे दिन भी घर-घर जाकर सर्वे किया। सर्वे में दो लोगों को सांस लेने में दिक्कत मिली, जबकि 94 लोगों में कोरोना के लक्षण मिले।
566 लोग और 502 गर्भवती महिलाएं टीके की प्रथम डोज से वंचित मिलीं। 49 लोग सर्दी-बुखार से ग्रसित पाए गए। टीमों ने सूची तैयार की है। कोरोना के लक्षण वाले लोगों में दवा की किट भी उपलब्ध कराई।
सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को दूसरे दिन 1118 टीमों ने सर्वे किया। कोविड के लक्षणयुक्त व्यक्तियों, नियमित टीकाकरण से वंचित दो वर्ष तक के बच्चों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के कोविड टीके की पहली खुराक न प्राप्त करने वाले बुजुर्गों को चिह्नित कर सूचीबद्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
दूसरे दिन 1.12 लाख घरों पहली डोज से छूटे 566 लोग, जुकाम, बुखार व खांसी से ग्रसित 49 लोग और कोरोना संक्रमण के लक्षणयुक्त 94 लोग मिले। 502 गर्भवती भी टीकाकरण की पहली डोज से वंचित मिलीं।
एडी ने जांची कोरोना किट, दांत का इलाज कराया
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर निदेशक डॉ. जीएस बाजपेयी ने मंगलवार को जिला अस्पताल में कोरोना सुरक्षा के मानकों की जांच करने के बाद हरचंदपुर सीएचसी का निरीक्षण किया।
यहां उन्होंने लोगों में बंट रही कोरोना किट को चेक किया। पूरे अस्पताल परिसर का निरीक्षण करके अधीक्षक डॉ. शरद कुशवाहा से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने ओपीडी में दांत का इलाज भी कराया। अपर निदेशक ने कोरोना सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखते हुए मरीजों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।