{"_id":"7eba469097ae233cff3e607fcb58cc3b","slug":"two-people-died-from-electric-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से दो की मौत
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोखर और महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को करंट लगने से एक युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई।
भदोखर थाना क्षेत्र के मधुपुरी गांव निवासी कमलाकांत तिवारी (50) मुंशीगंज कस्बा निवासी गया प्रताप पाल की आटा चक्की में काम करता था।
गुरुवार दोपहर वह गेहूूं की पिसाई कर रहा था। इसी दौरान पंखे का तार जोड़ते वक्त करंट लगने से कमलाकांत गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोग जब तक अस्पताल पहुंचाते तब तक कमलाकांत की मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि चक्की संचालक ने वायरिंग नहीं कराई है। इसके चलते खुले तार इधर-उधर फैले हैं। उसकी लापरवाही से श्रमिक की जान गई है।
कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रायबरेली-डलमऊ मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक आवागमन ठप रहा। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर सत्यपाल यादव, भदोखर एसओ एसएन यादव और मुंशीगंज चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे।
सीओ के समझाने पर ग्रामीण शांत हो गए। एसओ ने बताया कि चक्की संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उधर, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कुबना निवासी हनोमान सिंह की पुत्री शिवानी (19) गुरुवार को घर में पूजा कर रही थी। इसी दौरान लटक रहे तार को हटाने लगी, मगर तार पकड़ते ही वह करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
बेहोशी की हालत में उसे सीएचसी महराजगंज ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय शिवानी की मौत हो गई।