फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two people dead, 37 positive including kotedar from Corona

कोरोना से कोटेदार समेत दो लोगों की मौत, 37 पॉजिटिव

Wed, 05 Aug 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Two people dead, 37 positive including kotedar from Corona
रायबरेली। जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को कोटेदार समेत दो और संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। केजीएमयू लखनऊ और रॉयन स्कूल के एल-1 अस्पताल में एक-एक मौत हुई है। वहीं बुधवार को पांच शिक्षकों, एक स्टाफ नर्स, एक रिटायर्ड नैवी जवान, एक सीआईएसएफ जवान सहित 37 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी मरीजों को रॉयन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि बछरावां क्षेत्र के इसिया गांव के कोटेदार की पिछले सप्ताह कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे केजीएमयू लखनऊ में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उसकी मौत हो गई। इसके अलावा शहर के राना नगर के एक व्यक्ति को संक्रमित होने के बाद मंगलवार को रॉयन स्कूल के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सलोन सीएचसी की स्टाफ नर्स, लालगंज में सीआईएसएफ जवमान समेत 37 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

खीरों प्रतिनिधि के अनुसार, पुराना खीरों कस्बे में नैवी से रिटायर्ड जवान कोरोना संक्रमित मिला है। उसका बड़ा भाई मंगलवार को संक्रमित मिला था। रिटायर्ड जवान लखनऊ में रहता है। रक्षाबंधन पर ही घर आया था। सीएचसी प्रभारी डॉ. भावेश सिंह ने बताया कि मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परशदेपुर प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत के वार्ड दो मोहल्ला रामसागर में रहने वाले शिक्षक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मोहल्ले को सील कर दिया गया है। चौकी इंचार्ज पवन प्रताप सिंह ने बताया कि मोहल्ले को सील करके बाहरी लोगों का आवागमन बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीह प्रतिनिधि के अनुसार, तीन शिक्षकों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया कि गांवों को सील करा दिया गया है। सलोन प्रतिनिधि के अनुसार, बीते 24 घंटे सलोन में पांच नए मरीज मिले हैं। पीएचसी की स्टाफ नर्स कोरोना पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा रेवली में मां-बेटी संक्रमित हो गई है। ग्रामीण बैंक में कार्यरत दो कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं। तिलोई प्रतिनिधि के अनुसार, अमेठी जिले के सेमरौता स्थित भारतीय स्टेट बैंक का कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिला है। शाखा को सैनिटाइजेशन के लिए बंद कराया गया है।

रेलकोच कारखाने में एल-2 हॉस्पिटल शुरू होने के बाद बुधवार को पहले दिन चार मरीजों को रॉयन स्कूल से एल-2 में शिफ्ट किया गया है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि एल-2 अस्पताल शुरू हो गया है। तीन मरीज रॉयन स्कूल केे अस्पताल और एक मरीज बटोही रिसॉर्ट के पेड अस्पताल से हालत खराब होने पर एल-2 में भर्ती कराया गया है। मरीजों का बेहतर इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed