{"_id":"5e7274af8ebc3e6fd8178de4","slug":"two-people-caught-in-swine-flu-admitted-to-lucknow-raibaraily-news-lko514241138","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू की चपेट में दो लोग, लखनऊ में भर्ती कराए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू की चपेट में दो लोग, लखनऊ में भर्ती कराए गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। कोरोना वायरस के बीच जिले में स्वाइन फ्लू के दो केस मिले हैं। दोनों ही रोगियों को लखनऊ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एसजीपीजीआई लखनऊ की जांच में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए जाने के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की रिस्पांस टीम दोनों मरीजों के घर पहुंचकर परिवार के लोगों की सेहत जांची। घर के लोगों को टेमीफ्लू दवा दी गई। साथ ही इससे बचने के टिप्स भी दिए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक रोगियों के घरों के लोग पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
हरचंदपुर क्षेत्र की एक महिला को 10 मार्च को प्रसव के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। उसे बाद में लखनऊ के क्वीन मेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सिजेरियन प्रसव कराया गया। चिकित्सकों को आशंका होने पर एसजीपीजीआई लखनऊ सैंपल भेजकर स्वाइन फ्लू की जांच कराई तो पॉजिटिव पाया गया। महिला को केजीएमयू लखनऊ में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा सरेनी क्षेत्र के एक वृद्ध लखनऊ में बेटी के घर मिलने गए थे।
वापस लौटने पर समस्या होने पर लखनऊ के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जांच में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद सीएमओ के निर्देश पर बुधवार को रेपिड रिस्पांस टीम ने दोनों रोगियों के घरों में पहुंचकर जांच की। घर में सभी लोग स्वस्थ मिले। दवा का छिड़काव करने के साथ ही साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
यह रोग सूकरों से बढ़ता है। स्वाइन फ्लू इंफ्लूएंजा ए वायरस के एच1एन1 के कारण होता है। यह संक्रामक सांस रोग है। एक दूसरे में सांस के सहारे यह रोग बढ़ता है। बचने के लिए रोगी के संपर्क से बचना जरूरी है। स्वाइन फ्लू की चपेट में आने से रोगी में सुस्ती के साथ ही तेजी से बुखार आता है। खांसी के साथ ही सांस लेने में दिक्कत होने लगती है।
भूख नहीं लगती और गले में खराश के साथ ही उल्टी-दस्त के बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है। समय से इलाज शुरू न होने से रोगी की जान भी जा सकती है। स्वाइन फ्लू के लक्षण शरीर में दिखाई दें तो तुरंत रोगी को अस्पताल पहुंचाकर जांच कराने के साथ ही इलाज शुरू कराएं। रोगी के संपर्क में आने से बचें और घर के सभी लोग मास्क लगाएं, क्योंकि यह बीमारी सांस के सहारे एक दूसरे को बढ़ती है।
दो रोगी लखनऊ के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं। स्वाइन फ्लू की आशंका पर दोनों मरीजों के घरों में टीमें भेजी गई। घर के लोग पूरी तरह से स्वच्छ हैं। किसी को भी समस्या नहीं है। लखनऊ में भर्ती मरीजों की सेहत में सुधार हो रहा है।- डॉ. संजय कुमार शर्मा, सीएमओ