{"_id":"5ef232568ebc3e42f31ae49d","slug":"two-new-corona-patient-raibaraily-news-lko5273902104","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: चार दिन बाद कोरोना की दस्तक, शहर में दो प्रवासी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: चार दिन बाद कोरोना की दस्तक, शहर में दो प्रवासी संक्रमित
Wed, 24 Jun 2020 06:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
चार दिन थमने के बाद मंगलवार को जिले में कोरोना ने फिर दस्तक दे दी। एसजीपीजीआई लखनऊ से आई रिपोर्ट में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों मरीज शहर के शक्तिनगर और स्वराज नगर के रहने वाले हैं। एक सिक्किम और दूसरा मुंबई से आया था। रिपोर्ट आते ही मरीजों को रॉयन इंटरनेशनल स्कूल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन सेंटरों में भेजा जा रहा है। जिले में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।
विज्ञापन
मंगलवार को एसजीपीजीआई लखनऊ से 173 नमूनों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 171 रिपोर्ट निगेटिव पायी गई। शहर के स्वराज नगर के रहने वाले एक प्रवासी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक मुंबई से आने के बाद जिला अस्पताल में जांच के सैंपल दिया था।
विज्ञापन
इसके अलावा मिलएरिया क्षेत्र के शक्तिनगर में सिक्किम से आए युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद दोनों मरीजों को रॉयन स्कूल के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। संपर्क में आए घर के लोगों को क्वारंटीन सेंटरों में भेजा जा रहा है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।
विज्ञापन
50 रिक्शे व ऑटो चालकों के पूल टेस्ट को सैंपल सील
रायबरेली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को रोडवेज बस स्टेशन पर कोरोना के पूल टेस्ट के लिए 50 चालकों और परिचालकों के सैंपल भरे गए। इसमें ऑटो और रिक्शा चलाने वाले भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बस स्टेशन पर पहुंचकर कैंप लगाया। रोडवेज बसों के चालकों और परिचालकों के सैंपल लेने के बाद रिक्शे और ऑटो वालों के सैंपल भी भरे। 10-10 लोगों के एक-एक सैंपल बनाए गए हैं। यानी 50 लोगों के पांच सैंपल बनाकर जांच के लिए एसजीपीजीआई भेजे गए हैं। इसके अलावा डीह में 25 और जिला अस्पताल में भी 25 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं।
शहर में रहने वाले दो प्रवासियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कोरोना के पूल टेस्ट के लिए बस स्टेशन से 50 लोगों के पांच सैंपल लेकर जांच के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ भेजा गया है।
-डॉ. संजय कुमार शर्मा, सीएमओ