{"_id":"6885ca1e201cd1c8700d450c","slug":"two-miscreants-who-looted-a-jeweler-were-arrested-in-an-encounter-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: सराफ से लूट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली; एक सिपाही भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: सराफ से लूट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली; एक सिपाही भी घायल
Sun, 27 Jul 2025 12:11 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:11 PM IST
सार
देवरनिया थाना पुलिस ने शनिवार रात चेकिंग के दौरान दो लुटेरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, वहीं एक सिपाही भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
सराफ से लूट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरनिया थाना पुलिस ने शनिवार रात चेकिंग के दौरान दो लुटेरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, वहीं एक सिपाही भी घायल हुआ है। बदमाशों ने पिछले दिनों सराफ के साथ हुई लूट की घटना कबूल कर ली, उनसे लूट के जेवर, नकदी और चोरी की बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
मुठभेड़ रहपुरा घनश्याम गांव के पास नहर पटरी पर हुई। पुलिस रात में चेकिंग कर रही थी तभी अपाचे बाइक पर सवार दो लोग आते दिखे। रोकने पर उन्होंने फायरिंग कर दी और बाइक की गति तेज कर भागने लगे। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, इसमें दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पकड़े गए बदमाश दिनेश निवासी बुझिया सुमाली, थाना भोजीपुरा और शिवम निवासी गुलड़िया, थाना मीरगंज के रूप में हुई है।
विज्ञापन
इनके पास से दो तमंचे, चार कारतूस, 50 हजार रुपये कीमत के चांदी के आभूषण, 30 हजार रुपये नकद और लूट में इस्तेमाल की गई चोरी की बाइक बरामद हुई है। पूछताछ में दोनों ने 15 जुलाई को देवरनियां थाना क्षेत्र के बंजरिया जागीर और कुआंडांडा के बीच सराफा व्यापारी विनोद कुमार रस्तोगी से लूट करने की वारदात कबूल कर ली है। व्यापारी से लूटी गई चेन और नकदी भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
सीओ बहेड़ी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल कांस्टेबल नितिश और दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाशों पर पहले से भी मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है। मुकदमों का रिकार्ड देखकर इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।