फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two leaders of Gujarat developed the country, then two leaders are selling property

गुजरात के दो नेताओं ने देश का विकास किया तो दो नेता बेच रहे संपत्ति

Thu, 30 Dec 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two leaders of Gujarat developed the country, then two leaders are selling property
बछरावां (रायबरेली)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को सेंहगों में सरदार बल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय में सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया। यहां हुई जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के मामले में पिछड़ गया है, क्योंकि 32 वर्षों से कांग्रेस की सरकार नहीं है।
विज्ञापन

प्रदेश में किसान और नौजवान को उसका हक नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश की महिलाओं, बेटियों के साथ जुल्म हो रहा है। गुजरात के रहने वाले महात्मा गांधी और सरदार पटेल ने देश को न सिर्फ आजादी दिलाई, बल्कि विकास कराया। आज गुजरात के दो नेता पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह देश की संपत्ति को बेचने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धान बेचने पर छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को 2500 रुपये का भुगतान कर रही है, जबकि यूपी में किसानों को कम दाम मिल रहा है। कहा कि आयरन लेडी इंदिरा गांधी की कर्मभूमि में लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण करते हुए मुझे गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है, वह करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्ज माफ करने का ऐलान किया था। सरकार बनने पर सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ किया गया। लखनऊ और दिल्ली की गद्दी पर बैठे लोग किसानों का शोषण कर रहे हैं। प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में संघर्ष कर रही हैं। आप प्रियंका के साथ जुड़े और उनके हाथों को मजबूत करें।
उन्होंने कहा कि दो वर्ष बाद सांसद सोनिया गांधी की कर्मभूमि पर सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण करने का मौका मिला, हम सबके आभारी हैं। इस दौरान कॉलेज प्रबंधक अमर सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री को चांदी का मुकुट पहनाकर तलवार भेंट की।

सीएम भूपेश बघेल ने चुरुवा हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना भी किया। सीएम ने 500 रुपये की दक्षिणा भी चढ़ाई। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, विनय द्विवेदी, रमेश शुक्ल, साहबशरण पासी, वीके शुक्ला, कृपाशंकर शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed