फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two lakh goods including cash were blown from the hotel worker's house

होटलकर्मी के घर से नकदी समेत दो लाख का माल उड़ाया

Wed, 12 Jan 2022 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Two lakh goods including cash were blown from the hotel worker's house
बछरावां (रायबरेली)। चोरों ने एक होटल कर्मी के घर से नकदी समेत दो लाख रुपये का माल पार कर दिया। बुधवार सुबह जब घर के लोग सोकर उठे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

दुर्गन टोला निवासी शिवम शर्मा उर्फ मनोज लखनऊ के अलीगंज स्थित एक होटल में नौकरी करता है। मंगलवार रात काम अधिक होने के कारण वह लखनऊ में ही रुक गया। पत्नी सोनी, बेटी सोनल, बेटा प्रिंस घर पर ही थे। सभी लोग दरवाजा बंद करके मकान के अगले हिस्से में सो गए।
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे पत्नी बेटे प्रिंस को दूध देने के लिए उठी तो देखा कि अलमारी और बक्से का ताला टूटा पड़ा है। सामान बिखरा हुआ था। चोर अलमारी में रखे 15 हजार रुपये व जेवर चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि चोर दीवार फांदकर छत के रास्ते घर में घुसे थे। जानकारी होने पर पीड़ित होटल कर्मी घर पहुंचा। उसने बताया कि नकदी समेत दो लाख की चोरी हुई है। थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि जांच की जा रही है।
पहले बीड़ी पी, उसके बाद पुड़िया खाई, फिर उड़ाया माल
बछरावां। जिस कमरे में चोरी हुई, वहां पर कई जली हुई बीड़ी पड़ी थीं। पान-मसाले के कई खाली पाउच पड़े मिले। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने बीड़ी पी फिर पुड़िया खाई।

उसके बाद बीड़ी का बंडल भूल गए और सामान लेकर चंपत हो गए। पीड़ितों ने बताया कि जो बीड़ी का बंडल पड़ा मिला है, वह ब्रांड बछरावां क्षेत्र में कहीं नहीं मिलता है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर बाहरी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed