{"_id":"611e95318ebc3e7a051b4e8e","slug":"two-innocents-died-in-suspicious-circumstances-raibaraily-news-lko591986080","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में दो मासूमों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में दो मासूमों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के निहालखेड़ा मजरे सूरजपुर गांव में नानी के घर रह रहे मौसेरे भाई-बहन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों के शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। एसपी श्लोक कुमार व एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की। परिवारीजनों ने मौसेरे भाई-बहन की हत्या की आशंका जताते हुए मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की।
बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के खम्मनखेड़ा गांव की रहने वाली सुंदरी (7) पुत्री शिवशंकर अपनी नानी कलावती के गांव निहालखेड़ा मजरे सूरजपुर आई थी। सुंदरी की मौसी का लड़का शिवा (5) भी नानी के घर पर ही रहता था क्योंकि उसकी मां की मौत हो चुकी थी।
बुधवार की शाम लगभग चार बजे मौसेरे भाई-बहन नानी के साथ गांव के ही दिनेश कुमार के पालेशर पर धान कुटवाने गए थे। नानी धान कुटवाने लगी। इसी बीच दोनों बच्चे वहां से कहीं चले गए। कलावती जब घर पहुंची तो वहां बच्चे नहीं मिले। खोजबीन के बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
बच्चों के न मिलने पर रात में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। गुरुवार की सुबह गांव से कुछ दूरी पर स्थित चौतरा नाला में मौसेरे भाई-बहन के शव मिलने से हड़कंप मच गया। खास बात ये है कि जिस नाले में बच्चों के शव मिले, उसमें पानी कम था। इसलिए पानी में डूबकर दोनों की मौत से परिवारीजन और ग्रामीण इंकार कर रहे हैं।
नानी समेत अन्य परिवारीजनों का कहना है कि सुंदरी व शिवा की पहले हत्या की गई और फिर दोनों के शवों को नाले में फेंक दिया गया। मामले की जांच करके हत्यारों को पकड़ा जाए। वारदात की जानकारी पर पहुुंचे पुलिस अफसरों ने मौके पर रुककर घंटों जांच की।
नानी कलावती ने बताया कि उसकी दो बेटियां रेखा व केतकी थी। रेखा शिवगढ़ क्षेत्र के कोटवा गांव में ब्याही थी। लगभग पांच साल पहले उसकी मौत हो गई, तब से नाती शिवा उसके पास ही रह रहा था। एक सप्ताह पूर्व पति शत्रोहन को सर्प ने डस लिया था जिसकी खबर सुनकर अपने माता-पिता के साथ नातिन सुंदरी आई थी।
हम सभी लोग पालेशर पर गए थे। अचानक नाती-नातिन लापता हो गए और फिर उनका कुछ पता नहीं चला। यह बताते हुए कलावती रो पड़ी। उसके आंसू नहीं थम रहे हैं। वह मामले में कार्रवाई की मांग कर रही है।
प्रापर्टी के चक्कर में मौसेरे भाई-बहन की हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। दरअसल कलावती की सिर्फ दो बेटियां ही थीं, बेटा नहीं था। एक बेटी की मौत हो गई थी। जिस बेटी की मौत हुई, उसका बेटा शिवा नानी के पास ही रह रहा था।
शिवा को ही प्रापर्टी दिए जाने की बात कही जा रही थी। आशंका है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि इसी प्रापर्टी के लालच के चक्कर में किसी ने दोनों की हत्या कर दी हो। हालांकि पुलिस हर बिंदु पर पड़ताल कर रही है।
एसपी श्लोक कुुमार ने बताया कि शिवगढ़ थाना क्षेत्र में नानी के घर रह रहे दो बच्चे बुधवार की शाम से लापता हो गए थे। दोनों के शव नाले में पाए गए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर पड़ताल की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है।
पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि दोनों बच्चों की मौत के मामले को गंभीरता से लिया गया। मौत की सचाई सामने आ सके, इसके लिए चिकित्सकों के पैनल से दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पूरी पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई।