फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two including woman died due to wall and closet ceiling collapse

बारिश में दीवार और कोठरी की छत गिरने से महिला समेत दो की मौत

Fri, 25 Sep 2020 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two including woman died due to wall and closet ceiling collapse
रायबरेली। जिले में दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश महिला और बुजुर्ग के लिए काल बन गई। महराजगंज और फुरसतगंज थाना क्षेत्र में दीवार और कोठरी की छत ढहने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने जांच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पहरेमऊ गांव निवासी अर्जुन गांव में अपने कच्चे मकान में अपनी मां पत्नी रोहिणी और बेटे के साथ गुजर बसर करता था। कुछ दिन पहले ही अर्जुन मुंबई गया था। गुरुवार सुबह उसकी पत्नी रोहिणी (35) सोकर उठी तो देखा कि बारिश के कारण आंगन में पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

नाली जाम है। आंगन का पानी घर से निकालने के लिए वह नाली साफ कर रही थी। इसी दौरान अचानक कच्ची दीवार भरभरा कर उसके ऊपर गिर गई। मलबे में दबकर रोहिणी की मौत हो गई। कोतवाल श्रीराम का कहना है कि दीवार गिरने से महिला की जान गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम वैभव श्रीवास्तव ने पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाने के निर्देश दिए। उधर फुरसतगंज थाना क्षेत्र के सरवन गांव निवासी बद्री प्रसाद (55) गुरुवार दोपहर कोठरी में आराम कर रहा था। तभी बारिश के कारण कोठरी की छत अचानक भरभराकर ढह गई।

इससे मलबे में दबकर बद्री प्रसाद की मौत हो गई। थानेदार प्रेमचंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थानेदार का कहना है कि कोठरी की छत गिरने से बुजुर्ग की जान गई। राजस्व निरीक्षक राजकुमार, लेखपाल जीतेंद्र यादव, विश्वजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed