{"_id":"61436ca98ebc3ece353cf3c2","slug":"two-hundred-and-fifty-electric-poles-collapsed-due-to-rain-raibaraily-news-lko5958433198","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई सौ बिजली के पोल धराशाई, 30 लाख आबादी अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई सौ बिजली के पोल धराशाई, 30 लाख आबादी अंधेरे में
विज्ञापन
जेल गार्डेन रोड पर बिजली फाल्ट ठीक करते कर्मचारी।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। पिछले तीन दिन से जिले में बारिश और हवा चलने से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। जिले में ढाई सौ से अधिक विद्युत पोल धराशाई हो गए हैं। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। पावर कॉरर्पोरेशन के अभियंता बृहस्पतिवार देर शाम तक जिले भर की बिजली सप्लाई पटरी पर लाने में नाकाम रहे।
वैसे तो जिले में मंगलवार से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बृहस्पतिवार रात तेज बारिश और हवा चलने से कई जगह बिजली के पोल और तार टूट गए। तेज बारिश से शिवगढ़ विद्युत उपकेंद्र परिसर और यार्ड में पानी भर गया। इससे सप्लाई पूरी तरह ठप रही।
शहर के इंदिरानगर, गोरा बाजार, आचार्य द्विवेदी नगर, प्रगतिपुरम, आईटीआई विद्युत उपकेंद्र से जुड़े मोहल्ले पूरी रात अंधेरे में रहे। इंदिरा नगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े मुहल्लों की सप्लाई शाम पांच बजे बहाल हुई, लेकिन दिन भर बिजली की आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन
ग्रामीण अंचलों के गदागंज, डलमऊ, ऊंचाहार जगतपुर व सलोन आदि विद्युत उपकेंद्र की लाइनों में फाल्ट आने से ग्रामीण क्षेत्र की करीब 30 लाख आबादी अंधेरे में है।
अधीक्षक अभियंता वाईएन राम ने बताया कि जिले में बारिश और हवा चलने से कहीं पेड़ गिरने तो कहीं पेड़ की डाल तारों पर आ गई। इससे ढाई सौ से ज्यादा बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए।
गदागंज उपकेंद्र से चार फीडरो के माध्यम से 300 से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति की जाती है। 48 घंटे से एक भी फीडर से आपूर्ति पूरी तरह से बहाल नहीं हो पा रही है।
गदागंज, जलालपुर धई, गोंडा, चरूहार बीक, सराय लखनी, कंधरपुर व बहादुरगंज सहित सैकड़ों गांव की लाइनों में फाल्ट से लोग अंधेरे में हैं। अवर अभियंता तेज नारायण ने दावा किया है कि जगह-जगह फाल्ट होने से आपूर्ति बाधित है जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इसी तरह जिले भर में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है। लोग अंधेरे में रह रहे हैं।
अमेठी जिले में भी चरमराई बिजली व्यवस्था
इन्हौना/ फुरसतगंज। बारिश के कारण अमेठी जिले की भी बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। उपकेंद्र सेमरौता से जुड़े 15 हजार उपभोक्ता अंधेरे में हैं। बिजली के तारों में पेड़ों के गिरने के कारण लाइनें ध्वस्त हो गए हैं। जेई सरोज राजभर ने बताया कि मरम्मत का काम चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति शुरू होगी। फुरसतगंज उपकेंद्र में बुधवार शाम बारिश के दौरान फीडर में आग लग गई। इससे आपूर्ति ठप हो गई। छह हजार से अधिक घरों की आपूर्ति ठप है। जेई सुरेश कुमार ने बताया कि फीडर को सही कराने का प्रयास किया जा रहा है।