फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two girls drowned in the pond, death

तालाब में डूबीं दो बालिकाएं, मौत

Thu, 02 Jun 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Thu, 02 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Two girls drowned in the pond, death
मौत - फोटो : file
लालगंज क्षेत्र के बैसन का पुरवा मजरे गेंगासो गांव में जानवर चराने गई दो बालिका तालाब में डूब गई। लोगों ने दोनों बालिकाओं को बाहर निकाल सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सरेनी थाना क्षेत्र के बैसन का पुरवा गांव निवासिनी काजल (13) पुत्री रामू व सपना (12) पुत्री मोहनलाल गांव के पास ही जानवर चरा रही थी। इसी दौरान दोनों तालाब में नहाने लगीं। तालाब अधिक गहरा होने के कारण दोनों डूबने लगी।
विज्ञापन


साथ में ही जानवर चरा रहे साथी लड़कों ने शोर मचाया तो गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तालाब में कूदकर काफी प्रयास के बाद दोनों बालिकाओं को बाहर निकाला। दोनों बालिकाओं को परिवारीजन स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां डॉक्टर ने दोनों बालिकाओं को मृत घोषित कर दिया। दो बालिकाओं की हुई अचानक मौत से घर पर कोहराम मच गया। दोनों मृतका के पिता मजदूरी करते हैं। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला की शारदा सहायक नहर में डूबकर मौत हो गई।

गड़ेरहरी गांव की शमी (25) की शादी जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गोगमऊ मजरे भटगवां गांव में हुई थी। इस समय वह अपने मायके में ही रह रही थी। पिता शीतला प्रसाद ने बताया कि शमी गांव के पास से गुजरी शारदा सहायक नहर में कपड़े धोने के लिए गई थी।


काफी देर तक वह नहीं लौटी तो घर वाले नहर के पास पहुंचे, यहां पर परिवारीजनों को कपड़े और चप्पल तो मिले, लेकिन शमी का कुछ पता नहीं चला। महिला के नहर में गिरने की आशंका पर जब ग्रामीण पानी में कूद तो काफी खोजबीन के बाद उसका शव नहर से बरामद हुआ। उधर, थानाध्यक्ष रामराघव सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed