फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two FIR against jholachap

दो झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 06 Jun 2017 12:36 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 06 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two FIR against jholachap
एफआईआर - फोटो : demo
रोगियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने वाले दो झोलाछाप के खिलाफ सोमवार को केस दर्ज कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 22 मई को हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र में अबरार अली निवासी कठवारा, अंसार अली निास कंडौरा के यहां छापा मारा था। दोनों रोगियों का इलाज करते मिले थे, लेकिन डिग्री नहीं दिखा पाए थे।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. डीके सिंह के मुताबिक निरीक्षण के दौरान पाया गया था कि दोनों झोलाछाप चिकित्सा का कार्य करते हैं, लेकिन मौके पर दोनों चिकित्सा कार्य करने के लिए मान्य डिग्री नहीं दिखा पाए थे। इस पर दोनों से स्पष्टीकरण तलब किया गया था।
विज्ञापन


जवाब में दोनों ने बताया कि अबरार अली फिजियोथेरेपिस्ट का डिप्लोमा प्राप्त है एवं अंसार अली आप्ट्रोमेट्रिस्ट का डिप्लोमा, जो कि सीधे मरीज के उपचार कर चिकित्सीय परामर्श देेने के लिए मान्यता योग्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ का कहना है कि अबरार अली एवं अंसार अली द्वारा अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करते हैं, जो कि झोलाछाप की श्रेणी में आता है। इस पर दोनों के खिलाफ हरचंदपुर थाने में केस दर्ज करा दिया गया है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed