फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two elderly fever killed 10 victims

बुखार से दो बुजुर्गों की मौत, 10 पीड़ित

Mon, 11 Apr 2016 11:27 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 11 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two elderly fever killed 10 victims
fever - फोटो : getty images
जिले में संक्रामक रोग से अब लोगों के मरने का सिलसिला शुरू हो गया। सोमवार को बुखार की चपेट में आने से जहां दो बुजुर्गों की मौत हो गई। वहीं 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में रोगियों की बढ़ती संख्या के कारण बेड फुल हो गए हैं।
विज्ञापन


ऐसे में रोगियों को भर्ती करने में परेशानी हो रही है। गंभीर रोगियों को ही भर्ती किया जा रहा है। अप्रैल में बढ़ती गर्मी के साथ ही लोग डायरिया, बुखार की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी हो या फिर इमरजेंसी कक्ष अधिक रोगी बुखार और डायरिया संबंधित आ रहे हैं।
विज्ञापन


खीरों ब्लॉक क्षेत्र के मनिकन का पुरवा निवासी कलेशर पाल (60) और सुल्तानपुर जिले के लखईपुर धम्मौर के रहने वाले रामकेवल (61) को कई दिन से बुखार आ रहा था। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा इमरजेंसी कक्ष में सूरज, सप्तीदीन, अंकुर निवासी राही, कुंवर सिंह निवासी अमावां, रघुबीर निवासी बछरावां और रामराज, अंकुर निवासी गोरा बाजार, अब्दुल खां, शमशेर, राहुल निवासी ऊंचाहार का बुखार से पीड़ित होने पर भर्ती कराया गया।


सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव का कहना है कि गर्मी के चलते लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल आने वाले रोगियों का बेहतर इलाज करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed