फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two dies in accident

बेकाबू वाहन ने बाइक सवार दो किसानों को रौंदा

Wed, 13 Jul 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two dies in accident
जगतपुर (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवाबगंज के पास बेकाबू वाहन ने मंगलवार को बाइक सवार दो किसानों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

यह हादसा उस समय हुुआ, जब दोनों जिला मुख्यालय से घर लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। किस वाहन से हादसा हुआ, इसकी जानकारी नहीं हो पाई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जगतपुर के पूरे केसरी मजरे रामगढ़ टिकरिया गांव निवासी ननकू (70) और ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के सरायं हरदो गांव निवासी श्रवण कुमार (35) खेती करते थे। दीवानी कचहरी में ननकू का कोई काम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह श्रवण के साथ शहर आया था। काम निपटाने के बाद दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। तभी प्रयागराज हाईवे पर नवाबगंज के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे ननकूू और श्रवण की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी होने पर जब तक आसपास के लोग पहुंचते, चालक वाहन लेकर भाग चुका था। कोतवाल रवींद्र सोनकर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये हैं। परिवारीजनों को घटना की सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
गैस सिलिंडर से लदे ट्रक ने साइकिल सवार छात्रा को कुचला
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को गैस सिलिंडर से लदे ट्रक ने साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। जगतपुर की वैष्णवी (13) पुत्री शिव मोहन जगतपुर कस्बे के सलोन रोड स्थित पंडित जालिपा प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा-आठ की छात्रा थी।
छुट्टी होने के बाद वह स्कूल से घर जा रही थी, तभी साईं स्वीट्स के सामने रायबरेली तरफ से आ रहे गैस सिलिंडर से लदे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे छात्रा की मौके पर मौत हो गई।

चालक ट्रक लेकर भाग रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे जिंगना गांव के पास से पकड़ लिया। मां आराधना ने बताया कि वैष्णवी उसकी इकलौती बेटी थी। स्कूल जाने के लिए एक सप्ताह पहले ही उसे नई साइकिल दिलाई थी। मृतका के माता-पिता का कहना है कि बेटी के मौत के बाद उसका कोई सहारा नहीं है। कोतवाल रवींद्र सोनकर का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed