फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two dead, including aged from Corona, 37 positive including XEN-SDO

वृद्ध समेत दो की मौत, एक्सईएन-एसडीओ सहित 37 पॉजिटिव

Wed, 26 Aug 2020 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two dead, including aged from Corona, 37 positive including XEN-SDO
रायबरेली में बुधवार को शहर के आस्तीक नगर में संदिग्ध लोगों की कोरोना जांच करवाते टीम प्रभारी डॉ. ? - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। कोरोना से बुधवार को एक वृद्ध समेत दो और लोगों की मौत हो गई। इसमें एक मरीज की मौत लखनऊ व दूसरे की बाराबंकी के एल-3 हॉस्पिटल में हुई है। त्रिपुला ट्रांसमिशन के अधिशासी अभियंता और एसडीओ की कोरोना रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आ गई।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर और उसके बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली। जिले में 37 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मरीजों को एल-1 और एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि शहर के कल्लू का पुरवा के रहने वाले 65 वर्षीय वृद्ध को संक्रमित मिलने के बाद एल-3 मिम्स हॉस्पिटल बाराबंकी में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बुधवार को कोरोना की जांच में शहर के त्रिपुला ट्रांसमिशन के अधिशासी अभियंता और एसडीओ की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर और उनके बेटे के संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसके अलावा मलियापुर डलमऊ में तीन, नीमटीकर में चार, किलाबाजार, पिलखा, थुलेंडी, ऊंचाहार, आस्तस्त्रत्त्ीक नगर में कोरोना के दो-दो संक्रमित मरीज मिले हैं। ठेकहाई जगतपुर, बरजोर का पुरवा, दक्षिणी जहानाबाद, बथुआखास, प्रभूटाउन, जगतपुर भिचकौरा, राजामऊ, जैतूपुर, सोनिया नगर, आदर्श नगर, सर्वोदय नगर, करुणा मार्केट, मेरा मीरानपुर, गल्ला मंडी, कुशल मेडिकल स्टोर गल्ला मंडी में भी एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
चौकी इंचार्ज एनटीपीसी लक्ष्मी नारायण द्विवेदी ने बताया कि बिहार का व्यक्ति एनटीपीसी कॉलोनी में रहता था। वह कोरोना पॉजिटिव मिला था। उसे लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।
जिले में कोरोना से आए दिन किसी न किसी की मौत हो रही है। धीरे-धीरे यह आंकड़ा 37 तक पहुंच गया है। कोरोना महामारी के शुरूआती दौर में सप्ताह में एक-दो मौतें होती थीं, लेकिन इस सप्ताह किसी दिन चार तो किसी ने पांच मौतें हुईं।
सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा का कहना है कि अब तक मरने वालों की संख्या 37 पहुंच गई है। हर किसी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देकर ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें आधे से अधिक मौतें एल-3 हॉस्पिटलों में हुई हैं।
दीवानी कचहरी के एक अर्दली की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद न्यायालयों को दो दिन के लिए बंद करा दिया गया है। 27 और 28 अगस्त को न्यायालयों के बंद रखने के बाद 55 घंटे के लॉकडाउन के कारण 30 अगस्त तक न्यायालयों को बंद रखा जाएगा।
जिला जज अनूप कुमार गोयल ने पत्र जारी करके 31 अगस्त को कोर्ट खुलने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले परिसर के सैनिटाइजेशन के निर्देश दिए गए हैं। जगतपुर क्षेत्र के बरजोर सिंह का पुरवा की एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सीएचसी में बुधवार को उसकी जांच कराई गई, जिसमें संक्रमित मिलने के बाद उसे रॉयन स्कूल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा जगतपुर कस्बे में एक युवक कोरोना संक्रमित मिलने के बाद संपर्क में आए लोगों को स्क्रीनिंग की गई।
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संजीव गुप्ता ने बताया कि संक्रमित महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। महराजगंज क्षेत्र के कुसुढ़ी सागरपुर गांव में अधिवक्ता के सहायक के पाजिटिव पाए जाने के बाद टीम ने 45 लोगों की जांच की। इसमें महिला महिला पॉजिटिव पाई गई है।
उपडाकघर महराजगंज में तैनात डाक निरीक्षक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना नियंत्रण के ब्लॉक प्रभारी कमल श्रीवास्तव ने बताया कि 45 लोगों का टेस्ट किया गया है। महिला और डाक विभाग के कर्मचारी के संक्रमित मिलने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लालगंज कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को 16 लोगों के कोविड 19 की जांच के लिए सैंपल लिए गए। जबकि कस्बे के करुणा बाजार में संक्रमित मिले एक व्यक्ति के प्राइमरी कांटेक्ट में रहे छह लोगों की रैपिड एंटीजन जांच की गई। जिसमें उसकी पत्नी संक्रमित मिली है।

उसको रॉयन इंटरनेशनल स्कूल के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार सिंह ने बताया कि सीएचसी में हुई आरटीपीसीआर नमूनों को जिला मुख्यालय भेजा गया है। जिसकी जांच रिपोर्ट दो दिनों बाद प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed