फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   two crimnal arrest

युवक के साथ लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Tue, 24 Mar 2020 08:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
two crimnal arrest
शिवगढ़ (रायबरेली)। एसओजी टीम और शिवगढ़ पुलिस ने सोमवार की रात युवक के साथ लूटपाट करने के मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके पास से लूट की गई नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया गया। सीओ महराजगंज राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कुंभी निवासी राम प्रकाश मौर्य से बीती तीन मार्च को बाइक सवार दो बदमाशों ने पांच हजार रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन

एसओजी टीम प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी और थानेदार राकेश सिंह ने टीम के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। इसमें अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र के बरसंडा गांव निवासी कमलेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव और अंबेडकर नगर जिले के सम्मनपुर थाना क्षेत्र के परसकुटई गांव निवासी देवेंद्र कुमार सिंह को पकड़कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि इन दोनों के पास से 15 हजार रुपये की नकदी, घटना में प्रयुक्त की जाने वाली बाइक के अलावा एक पिस्टल, एक चाकू बरामद किया गया है। पूछताछ में दोनों ने लूूट की घटना को अंजाम देने की बात कबूली है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लुटेरे दोस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्नाव और लखनऊ जिले में भी लूट की घटना को अंजाम दिए जाने की बात कबूली है। आरोपी देवेंद्र के खिलाफ बाराबंकी, लखनऊ, अयोध्या, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी जिले के थानों में 15 आपराधिक मुकदमा दर्ज हैं। वहीं कमलेंद्र के खिलाफ अंबेडकरनगर, अमेठी, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, उन्नाव, रायबरेली में 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed