{"_id":"6866d78e91530ec18f0ded96","slug":"two-criminals-arrested-with-stolen-batteries-raebareli-news-c-101-1-slp1006-136317-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: चोरी की बैटरियों के साथ दो शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: चोरी की बैटरियों के साथ दो शातिर गिरफ्तार
Fri, 04 Jul 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। अंतर जनपदीय चोरी की वारदातों में लिप्त दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से ई रिक्शा की चोरी की गईं बैटरियां, 6500 रुपये नकद और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार व एक चौपहिया वाहन बरामद हुआ है।
गिरफ्तार आरोपियों में एक प्रतापगढ़ जनपद के उदयपुर उच्छापुर गांव निवासी प्रवीण सिंह और दूसरा इसी जिले के सांगीपुर थाना क्षेत्र के नेवडिया गांव के अहमद हुसैन है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि दोनों रात में ई रिक्शा की बैटरी चोरी करते थे। वाहनों के लॉक तोड़ने के लिए वह लॉक कटर का इस्तेमाल करते थे।
दोनों ने बताया कि चोरी में उनके साथ उदयपुर थाना क्षेत्र का एक अन्य व्यक्ति शिव भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक 20 जून की रात को इन शातिरों ने कस्बे में चार स्थानों पर बैटरी चोरी की वारदात की। चोरी की गई बैटरियों को चौपहिया वाहन के जरिए उन्नाव बेचने ले जा रहे थे।
विज्ञापन
तभी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। उनके तीसरे फरार साथी की तलाश की जा रही है।