फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two children drowning in a flooded pit, one killed

पानी भरे गड्ढे में डूबे दो बच्चे, एक की मौत

Tue, 06 Jun 2017 11:31 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 06 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Two children drowning in a flooded pit, one killed
मौत - फोटो : file
 मिल एरिया थाना क्षेत्र के राही गांव में मंगलवार को पानी भरे गड्ढे में दो बच्चे डूब गए। इसमें एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि गांव किनारे मिट्टी खनन से गड्ढा हो गया था। इसमें नहर से पानी भर गया था। इसी वजह से हादसा हो गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


राही गांव के पास मिट्टी खनन की वजह से गहरा गड्ढा हो गया था। नहर से गड्ढे में पानी भर गया था। सुबह गांव का अमित (7) पुत्र राम बहादुर और राज कुमार उर्फ बउवा (6) पुत्र छोटेलाल नहाने के लिए पानी भरे गड्ढे में कूद गए। इससे दोनों डूबने लगे। शोरगुल पर ग्रामीण पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


इसमें अमित की मौत हो गई, जबकि राज कुमार बाल-बाल बच गया। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि पानी भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि खनन करने वालों के दबाव में आकर परिवारीजनों ने बच्चे के बुखार से मरने की तहरीर दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानेदार विजय प्रताप यादव का कहना है कि सूचना मिली थी कि बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हुई है, लेकिन पीड़ित परिवार ने बच्चे के बुखार से मौत होने की तहरीर दी है। बच्चा पानी में डूबा है कि नहीं, कहीं परिवारीजन किसी के दबाव या लालच में आकर गलत सूचना तो नहीं दी है। इसकी जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed