फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two brothers scorched by the blast in the garbage dump

कूड़े के ढेर में विस्फोट से दो भाई झुलसे

Tue, 12 Jan 2016 12:18 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
सरेनी थाना क्षेत्र के भोजपुर कस्बे में रविवार देर शाम कूड़े के ढेर में विस्फोट होने से दो सगे भाई गंभीर रूप से झुलस गए। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब भाइयों ने अलाव तापने के लिए कूड़े में आग लगाई थी।
विज्ञापन


दोनों को सीएचसी सरेनी ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जदई खेड़ा मजरे भोजपुर निवासी संतोष (15) अपने छोटे भाई अंकित (7) के साथ रविवार को जानवर चराने गया था।
विज्ञापन


भोजपुर कस्बे के बाहर धुनारी की आतिशबाजी की दुकान है। यहीं पर वह पटाखे भी बनाता है। रविवार को उसने दुकान की सफाई कर कूड़ा दुकान के सामने लगा दिया था।

देर शाम घर लौटते समय संतोष और अंकित को ठंड लगी तो दोनों धुनारी की दुकान के सामने लगे कूड़े के ढेर को जलाकर तापने लगे। इसी दौरान कूड़े के ढेर में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमाके की आवाज पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। घर वालों ने भाइयों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया।

थानेदार आरके सिंह का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed