फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two booked for cheque fraud

Raebareli News: चेक में हेराफेरी पर दो खिलाफ मुकदमा

Sun, 28 Sep 2025 06:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 28 Sep 2025 06:43 AM IST
विज्ञापन
Two booked for cheque fraud
महराजगंज। कोर्ट के आदेश पर कानपुर की फर्म के मालिक और कर्मचारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि कपड़ा व्यापारी की ओर से दिए गए 10 हजार के चेक में हेराफेरी करके आरोपियों ने तीन लाख 10 हजार रुपये बैंक से निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन


पूरे रानी मजरे अतरेहटा निवासी कपड़ा व्यापारी रामअचल मौर्य के मुताबिक उनकी महराजगंज कस्बे में दुकान है। 2024 में कानपुर की फर्म शिवराम नरेश कुमार के नाम 10 हजार रुपये का चेक फर्म के मालिक अभिषेक चावला के कर्मचारी सचिन को दिया था। आरोप है कि कर्मचारी सचिन ने चेक के अंकों में हेराफेरी करते हुए 10 हजार के बजाय चेक में तीन लाख 10 हजार रुपये लिख लिए।
विज्ञापन


इसके बाद चेक को कानपुर माल रोड स्थित कोटक महिंद्रा बैंक में भुगतान के लिए लगा दिया। जालसाजी पकड़ में आई तो बैंक ने भुगतान करने से मना कर दिया। भुगतान न होने पर कपड़ा व्यापारी राम अचल मौर्य को बैंक की तरफ से नोटिस जारी किया गया। नोटिस जारी होने पर षड्यंत्र की जानकारी हुई तो व्यापारी ने कार्रवाई के लिए पुलिस से गुहार लगाई। सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने न्यायालय की शरण ली। कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि शनिवार को न्यायालय के आदेश पर फर्म मालिक अभिषेक चावला व कर्मचारी सचिन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed