फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two accused arrested for gang-raping a woman

Raebareli News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Jul 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 19 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for gang-raping a woman
रायबरेली। कार के अंदर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार शाम पांच बजे गिरफ्तार कर लिया। फतेहपुर निवासी 35 वर्षीय महिला रायबरेली शहर में एक निजी अस्पताल में साफ-सफाई का काम करती थी। पति की मौत हो चुकी है। उसके दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन


महिला 10 मार्च 2025 को फतेहपुर जाने के लिए सिविल लाइंस चौराहा पर साधन का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान दो परिचित युवक कार से पहुंचे थे। दोनों ने झांसा दिया कि वे फतेहपुर जा रहे हैं। उनके कहने पर महिला कार में बैठ गई। युवक फतेहपुर जाने के बजाय कार मोड़कर रतापुर की तरफ चले गए।
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों युवकों ने कार के अंदर ही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी। पीडि़ता ने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी। बावजूद इसके पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। न्याय पाने के लिए महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर 22 जून को दोनों आरोपियों पर केस दर्ज हो गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आस्तिक नगर निवासी मो. रियाज और आजाद नगर निवासी कसीम को पकड़कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed