फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Tubewell motor could not be repaired; thirst quenched with water from a tanker.

Raebareli News: ठीक नहीं हो पाई नलकूप की मोटर, टैंकर के पानी से बुझी प्यास

Wed, 28 Oct 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 28 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Tubewell motor could not be repaired; thirst quenched with water from a tanker.
रायबरेली। बड़े नलकूप की मोटर खराब होने से शहर के कई मोहल्लों में पेयजल संकट गहरा गया है। नागरिकों को टैंकर के पानी से प्यास बुझानी पड़ रही है। समस्या से परेशान लोगों ने नगर पालिका परिषद के जलकल विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, मिनी नलकूप की मोटर ठीक होने से सुरजूपुर के कुछ घरों में पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है। बड़े नलकूप की मोटर ठीक न होने से अन्य घरों में संकट बरकरार है।
विज्ञापन

शहर के सुरजूपुर मोहल्ले में दो नलकूप लगे हैं। इनमें एक बड़ा और दूसरा मिनी नलकूप है। दोनों की मोटर खराब होने से सुरजूपुर, खटिकाना और रामलीला मैदान के पास रहने वाले करीब तीन हजार नागरिकों के घरों में बीते शुक्रवार रात से पानी की आपूर्ति ठप हो गई थी। सोमवार रात पालिका की टीम ने मिनी नलकूप की मोटर ठीक कर सुरजूपुर के कुछ घरों में आपूर्ति शुरू करा दी, लेकिन बड़े नलकूप की मोटर ठीक नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सुरजूपुर निवासी अंकित त्रिपाठी और अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि बड़े नलकूप में पुरानी मोटर लगाई जाती है। इससे वह जल्द खराब हो जाती है और लोगों को बार-बार पेयजल संकट से जूझना पड़ता है। मोहल्लों में पानी के टैंकर खड़े कराए गए हैं, लेकिन खपत अधिक होने से टैंकर जल्द खाली हो जाते हैं। बड़े नलकूप की मोटर जल्द ठीक नहीं हुई तो समस्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर प्रकाशित होने के बाद पहुंची नई मोटर
अमर उजाला की संवाद न्यूज एजेंसी ने मंगलवार को मोटर खराब, दो मोहल्लों में नलकूप से पेयजल आपूर्ति ठप शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद नगर पालिका के ईओ स्वर्ण सिंह ने जलकल विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई और नई मोटर लगाने के निर्देश दिए।

मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे विभागीय टीम नई मोटर लेकर बड़े नलकूप पर पहुंची। देर शाम तक मोटर लगाने का काम जारी था, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। ईओ स्वर्ण सिंह ने बताया कि देर रात तक पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed