{"_id":"620bf78b2c00ba715d03af93","slug":"truck-overturns-to-save-cattle-driver-dies-raibaraily-news-lko617985744","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशियों को बचाने ट्रक पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशियों को बचाने ट्रक पलटा, चालक की मौत
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। सवैयाधनी रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार रात मवेशियों को बचाने में लोहे के एंगल लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चालक व खलासी ट्रक में फंस गए।
पुलिस ने ट्रक काटकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चालक की मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल खलासी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रतापगढ़ जिले के बाघराय थाना क्षेत्र के करमाजीत पट्टी गांव निवासी प्रेमचंद यादव (40) ट्रक चालक था। सोमवार को वह अपने खलासी रघुनाथ उर्फ लकी (38) निवासी गंगागंज थाना फाफामऊ जिला प्रयागराज के साथ छत्तीसगढ़ से लोहे के खंभे लादकर उन्नाव जा रहा था।
विज्ञापन
ऊंचाहार-उन्नाव राजमार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के निकट बीच सड़क पर मवेशियों का झुंड आ गया। बचाने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इससे दोनों ट्रक में फंस गए।
आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रक को कटवाकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चालक की मौत हो गई। घायल खलासी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया चालक के घरवालों को सूचना दी गई है।