{"_id":"5d321af08ebc3e6d05746f8c","slug":"truck-driver-robbed-one-and-a-half-lakhs-raibaraily-news-lko4717036135","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक से डेढ़ लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक से डेढ़ लाख की लूट
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार कस्बे में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर एक दुकान पर खड़े ट्रक के चालक से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए गए। गुरुवार देरशाम हई वारदात की सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही तीनों युवक वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। राजस्थान से एक ट्रक टायल्स लादकर लखनऊ आया था।
इस ट्रक को ऊंचाहार से गेहूं लादकर राजस्थान जाना था। ट्रक के चालक प्रधान सिंह निवासी गांव चूकड़ा कोतवाली फागीपुर जिला रायपुर का आरोप है कि गुरुवार शाम वह ऊंचाहार के राजमार्ग के किनारे स्थित एक गल्ला व्यवसायी के यहां ट्रक खड़ा करके गेहूं लदवा रहा था। उसी समय तीन लोग पहुंचे और उससे डेढ़ लाख रुपये लूट लिए।
शोर मचाने पर कोई नहीं आया। सूचना यूपी-100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत करने की बात कही। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर घटना की शिकायत की। उधर कोतवाल धर्मेंद्र दुबे ने बताया कि पीड़ित से उनकी मुलाकात नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।