{"_id":"611aa4198ebc3e4326251885","slug":"tricolor-hoisted-proudly-family-members-of-fighters-honored-raibaraily-news-lko59152851","type":"story","status":"publish","title_hn":"शान से लहराया तिरंगा, सेनानियों के परिवारीजन हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शान से लहराया तिरंगा, सेनानियों के परिवारीजन हुए सम्मानित
विज्ञापन
रायबरेली। जिले भर में स्वतंत्रता दिवस रविवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। सरकारी कार्यालयों, स्कूल-कालेजों समेत विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण हुआ। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कैंप कार्यालय और कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन कुमारी देवी, विनोद कुमार, आशाराम, उदयभान सिंह, अर्जुन सिंह, अमर बहादुर सिंह, अमित मिश्रा, अखिलेश कुमार, जयसिंह सेंगर व वीरेंद्र सिंह आदि को सम्मानित किया।
डीएम ने विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले बालक-बालिकाओं व खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। उन्होंने छह बालिकाओं को 10-10 हजार रुपयेे का चेक व अन्य बालक-बालिकाओं को टी शर्ट दी। एडीएम राम अभिलाष, प्रेमप्रकाश उपाध्याय व कोषाधिकारी जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। विकास भवन में सीडीओ ईशा प्रिया ने झंडारोहण किया।
विज्ञापन
प्रेमचंद्र पांडेय, एसएन चौरसिया व डॉ. गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। सांस्कृतिक दल के अजय व राम सजीवन आदि ने जादू, कठपुतली नृत्य के माध्यम से अमर शहीदों को नमन किया। केंद्रीय विद्यालय में प्रिंसिपल एसके अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। आर्थिक रूप से कमजोर छह विद्यार्थियों को स्मार्ट मोबाइल फोन दिए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। पुनीता ज्योति, संध्या शुक्ला आदि मौजूद रही।
इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सुषमा देवी ध्वजारोहण किया। स्नेहा, प्रिया, आरती यादव, सुशीला, शालिनी मौर्या, प्रिंसी, मीना व रीना आदि छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण व नृत्य प्रस्तुत किए। डॉ. प्रीति तिवारी, डॉ. रामदर्शन, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. ऋचा सिंह व शिखा मौर्या मौजूद रहीं।
श्री महावीर सिंह पीजी कॉलेज हरचंदपुर में दिनेश प्रताप सिंह व त्रिभुवन बहादुर सिंह ने पौधरोपण किया। शिवशंकर सिंह, जयेंद्र सिंह व सर्वेश आदि मौजूद रहे। वसी नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज में सुहेला नकवी ने झंडारोहण किया। वसी अजहर नकवी, कहकशां, अलका व शहनवाज आदि उपस्थित रहीं।
स्काउट गाइड, रोवर रेंजर, एनसीसी कैडेट ने जीआईसी से प्रभातफेरी निकाली। स्काउट भवन में लक्ष्मीकांत शुक्ल ने ध्वज फहराया। इस मौके पर अरविंद शुक्ला, अनीसा तनवीर, निर्मला देवी व मोहिता उपाध्याय मौजूद रहीं।
तहसील महराजगंज के सभागार में रविवार को आजादी पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। इस मौके पर एसडीएम सविता यादव, तहसीलदार रिचा सिंह, अंजनी कुमार बाजपेयी व पवन कुमार आदि मौजूद रहे। ब्लॉक, कोतवाली, नगर पंचायत, उप निबंधक कार्यालय समेत कई स्थानों पर ध्वजारोहण हुआ।
सलोन तहसील में एडीएम दिव्या ओझा, क्षेत्र पंचायत सलोन में अंजू कुशवाहा, ऋचा सिंह ने ध्वजारोहण किया। कोतवाली, नगर पंचायत, सीएचसी, सर्वोदय पीजी कालेज, सर्वोदय इंटर कालेज, सिटिजन इंटर कालेज, निमिषा कान्वेंट स्कूल में भी ध्वज फहराया गया।
अमेठी जिले के नवीन मंडी स्थल जायस में कृषि कानूनों के खिलाफ 263 दिन से धरने पर बैठे किसानों ने स्वतंत्रता दिवस पर धरनास्थल पर तिरंगा फहराया और मिठाई बांटी। तिरंगा यात्रा भी निकली गई। इस मौके पर रामलखन, संजय कुमार, दीपक कुमार व राजेश सोनी मौजूद रहे।