फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Treatment of 422 fever patients and 225 gastro patients

Raebareli News: बुखार के 422 व गैस्ट्रो के 225 रोगियों का इलाज

Mon, 16 Feb 2026 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Treatment of 422 fever patients and 225 gastro patients
गोविंदपुर माधव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज को देखते चिकित्सक। - फोटो : गोविंदपुर माधव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज को देखते चिकित्सक।
रायबरेली। जिले के सभी 54 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। इसमें 2230 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच कराई। इनमें 224 बच्चे भी शामिल थे। बुखार के 422 व गैस्ट्रो के 225 रोगियों का इलाज किया गया। जुकाम और खांसी के भी 320 से अधिक रोगी आए। आठ मरीजों को हालत गंभीर होने के कारण रेफर किया गया। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि मेले में बुखार के 422, शुगर के 225, स्किन संबंधी 299, क्षय रोग के 22, गैस्ट्रो के 225, सांस की समस्या के 322, लीवर के 54 और ब्लड प्रेशर के 145 रोगी इलाज कराने पहुंचे। इसके अतिरिक्त, अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज भी बड़ी संख्या में आए। गंभीर रूप से बीमार आठ से अधिक मरीजों को आगे के इलाज के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गदागंज प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी जलालपुर धई में डॉ. वरुण कुमार ने 70 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। गोविंदपुर माधव में डॉ. दिवाकर ने 50 और रसूलपुर धरावां में डॉ. पवन कुमार ने 60 मरीजों का इलाज किया। घोरवारा प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी कटघर बुखार, सर्दी जुकाम, उच्च रक्तचाप आदि के ज्यादा मरीज आए। डॉ. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि 24 मरीजों का इलाज किया गया। जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार, हरदी टीकर पीएचसी में डॉ. सुफैल अंसारी ने खांसी, जुकाम, बुखार, शुगर, हाईपरटेंशन, सिरदर्द आदि के 56 मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन

डीह प्रतिनिधि के अनुसार, बेतौरा पीएचसी में डाॅ. डीएन चौधरी ने 42 मरीजों का इलाज किया। मरीजों को स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए गए। इसी तरह कटघर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आरोग्य मेले में इलाज किया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मेले में 24 मरीज आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article