फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Traveling on the highway will have to be expensive, pockets will have to be loosened from tomorrow

हाईवे पर सफर करना होगा महंगा, कल से ढीली करनी पड़ेगी जेब

Wed, 30 Mar 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Traveling on the highway will have to be expensive, pockets will have to be loosened from tomorrow
रायबरेली। जिले से होकर निकले छह राष्ट्रीय राजमार्गों पर आने-जाने वाले करीब छह लाख से ज्यादा वाहन चालकों का फर्राटा भरना अब महंगा होने वाला है। यानि इनकी जेब पहले से ज्यादा ढीली होने वाली है। नई दरें पहली अप्रैल से लागू हो जाएंगी। नेशनल हाईवे अॅथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने टोल टैक्स में 10 रुपये से लेकर 60 रुपये तक की बढ़ोत्तरी की है। इसमें सबसे ज्यादा व्यावसायिक वाहन चालकों को जेब खाली करने पड़ेगी।
विज्ञापन

जिले से होकर रायबरेली-जौनपुर, रायबरेली-बांदा वाया लालगंज, रायबरेली-प्रयागराज, रायबरेली-सुल्तानपुर, रायबरेली-अयोध्या, रायबरेली-लखनऊ हाईवे निकले हैं। इन हाईवे पर वैसे तो 10 टोल प्लाजा बने हैं। इसमें तीन टोल प्लाजा रायबरेली जिले में पड़ते हैं, जबकि सात टोल प्लाजा अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, महोबा, प्रयागराज, फतेहपुर, लखनऊ में बने हैं। इनकी देखरेख और सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी एनएचएआई रायबरेली के अफसरों के पास है। वैसे तो एनएचएआई हर वित्तीय वर्ष में टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी करती है। इस पर फिर नए वित्तीय साल में टोल टैक्स में इजाफा करने की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

रायबरेली-बांदा हाईवे पर लालगंज कस्बे में जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास बनाया गया था। यह बाईपास निर्माण के कुछ दिन बाद ही बदहाल हो गया, जो अब तक दोबारा बनकर तैयार नहीं हो पाया है। इस वजह से चालकों को वाहन लालगंज कस्बे से होकर ले जाना पड़ता है। इस वजह से जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। इसके अलावा रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर हाल ही ऊंचाहार क्षेत्र के इटौरा बुजुर्ग पर टोल टैक्स शुरू किया गया है, लेकिन हाईवे कई जगह टूटा है। मुंशीगंज कस्बे में बनाए गई बाईपास पर कई जगह गड्ढ़े हैं तो कई जगह पटरी बह गई है। इस वजह से हादसे की आशंका बनी रहती है। कमोवेश यही हाल रायबरेली-अयोध्या हाइवे पर है?
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रेन तो कभी गायब रहती एबुंलेंस
जिले से होकर निकले छह राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से टोल टैक्स वसूला जाता है, लेकिन सुविधाएं भगवान भरोसे ही हैं। टोल प्लाजा पर कभी क्रेन मशीन गायब रहती है तो कभी एंबुलेंस। इस वजह से हाईवे पर कोई घटना होने पर स्थानीय एंबुलेंस का सहारा लेना पड़ता है। एनएचएआई की एंबुलेंस तो कभी समय से पहुंचती ही नहीं है। इस वजह से कभी-कभी तो लोगों की जान भी चली जाती है।

वर्जन
बाईपास टूटा, फिर भी वसूली
वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जिसे एक अप्रैल से लागू करना है। हर टोल प्लाजा पर वाहनों की कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग टोल टैक्स वसूला जाता है। टोल टैक्स की बढ़ोत्तरी 10 रुपये से लेकर 60 रुपये तक की गई है। यह वसूली पहली अप्रैल से शुरू कर दी जाएगी। हर टोल प्लाजा पर क्रेन, एंबुलेंस, ईंधन, बाथरूम समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं। यदि कहीं कोई गड़बड़ी रहती है तो उसे ठीक कराया जाएगा।
-योगेश तिलक, उप परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed