फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Travel of passengers will be easy, extra buses will run on Holi

मुसाफिरों का सफर होगा आसान, होली पर चलेंगी अतिरिक्त बसें

Sun, 13 Mar 2022 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Travel of passengers will be easy, extra buses will run on Holi
रायबरेली। होली पर घर आने वालों का सफर इस बार सुहावना होगा। कारण, रायबरेली डिपो की तरफ से अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

खासकर दिल्ली, लखनऊ व कानपुर रूट पर यात्रियों की भीड़ होने से अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा अन्य मार्गोें पर बसों की ट्रिप बढ़ाकर लोगों को गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। अतिरिक्त बसें सोमवार से चलने लगेंगी।
होली पर्व की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। होली पर रोजगार की तलाश में पढ़ाई कर रहे लोग घर आएंगे। ऐसे में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों में सफर करने में दिक्कतें हो सकती हैं।
विज्ञापन

इसको लेकर रायबरेली डिपो के अधिकारियों ने भी कमर कस ली है। होली के मद्देनजर दिल्ली रूट पर 10 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। अभी तक दिल्ली रूट पर महज पांच बसें ही दौड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बसों की संख्या 15 हो जाएगी। इसी तरह कानपुर रूट पर 15 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। इससे पहले कानपुर रूट पर 15 बसें ही चल रही थीं।
लखनऊ रूट पर भी 15 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। इससे पहले इस रूट पर 20 बसें दौड़ रही हैं। इस तरह से लखनऊ रूट पर होली के मद्देनजर 35 बसें चलेंगी।
वहीं कानपुर रूट पर 30 बसें चलेंगी। इसके अलावा प्रयागराज, अयोध्या, बाराबंकी, सुल्तानपुर अन्य प्रमुख मार्गों और जिले के पॉकेट रूटों पर बसों की ट्रिप बढ़ाई जाएंगी।
त्योहार पर बढ़ जाता यात्रियों का बोझ
कोरोना के चलते दो साल बाद यह पहला मौका है, जब होली पहले की तरह मनाई जाएगी। दो साल से होली का पर्व कोरोना के भेंट चढ़ जाता था।
बाजार में पर्व को लेकर चहल-पहल भी दिख रही है। वैसे तो हर दिन रायबरेली डिपो की 182 बसों से प्रतिदिन करीब 25 हजार यात्री सफर करते हैं, लेकिन होली पर बसों से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या दोगुना हो जाती है। बसों पर यात्रियों के बढ़ते बोझ को देखते हुए रायबरेली डिपो पहले ही तैयारियां करने में जुटा है।

होली पर्व को देखते हुए दिल्ली, लखनऊ और कानपुर रूटों पर सोमवार से अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। प्रयास है कि होली पर घर आने वाले यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। अन्य रूटों पर भी बसों की ट्रिप बढ़ाकर संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
अक्षय कुमार, एआरएम, रायबरेली डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed